लीगल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 24 घंटे में पत्नी का सामान लौटाए पति

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाह को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने एक व्यक्ति को निर्देश दिया है कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी को 24 घंटे के भीतर उसका सारा सामान वापस करें. कोर्ट ने जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक है कि उस व्यक्ति ने 2022 से अपनी पत्नी को उसके कपड़े और अन्य सामान उसे लेने की अनुमति नही दी है. कोर्ट ने पति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है.

पत्नी का सारा सामान लौटाने का आदेश

पति ने अपने नाबालिग बेटे को दीवाली के दिन घर आने की अनुमति देने का निर्देश मांगा था ताकि परिवार पूजा कर सके लेकिन मां ने इसका विरोध किया था. कोर्ट ने कहा कि पिता और माँ अपने बेटे के पास के मंदिर में पूजा के लिए ले जा सकते हैं और अगर दादा-दादी चाहें तो वे भी साथ जा सकते है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि शादियां टूटती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नही है कि दोनों पक्ष एझ हद तक गिर जाए कि पति-पत्नी को उसके कपड़े तक नहीं लेने दे.

बच्चे की परवरिश पर संकट

कोर्ट ने कहा कि यह अलग बात है कि वे साथ रहने की स्थिति में नहीं है लेकिन हम कम से कम यह उम्मीद तो करते हैं कि उसका सामान उसे वापस कर दिया जाए. बता दें कि 2016 में दोनों की शादी हुई थी. लेकिन कुछ वर्षों बाद रिश्तों में तनाव बढ़ा और 2022 में महिला अपने बेटे के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी.

पति एक बीमा कंपनी में काम करता है, जबकि पत्नी बैंक में नौकरी करती है. दोनों के बीच वैवाहिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है जिससे बच्चा सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल में बंद आरोपी प्रवीण को 18 महीने बाद मिली जमानत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

10 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago