देश

पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने दी गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने बुधवार को गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी हार्दिक कामना है कि आज से शुरू हो रहा नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास लेकर आए. गुजरात की इस उपजाऊ धरती के मेहनती लोग और समृद्ध संस्कृति और भी जीवंत हो, यही मेरी हृदय की गहराइयों से प्रार्थना है.नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सभी गुजराती भाइयों और बहनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह नववर्ष आप सभी के लिए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि लेकर आए.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आप सभी को गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नए वर्ष का यह शुभ अवसर गुजरात की जीवंत संस्कृति, कर्मनिष्ठा और उद्यमशीलता की प्रेरणा का उत्सव है. आइए, इस नवप्रभात का स्वागत नई ऊर्जा, नव-संकल्प और उत्कर्ष की भावना के साथ करें. यह नववर्ष सभी के जीवन में आरोग्य, आनंद, समृद्धि और अपार सफलता लेकर आए, यही मंगलकामना है.

केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि गुजरात के सभी भाइयों और बहनों को नूतन वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं. गुजरात की कर्मभूमि ने सदैव राष्ट्र को प्रेरणा, परिश्रम और प्रगति का संदेश दिया है. उसी भावना के साथ आइए, इस नववर्ष को नए संकल्प और नवतेज के साथ आरंभ करें. नए वर्ष का यह शुभारंभ सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उत्कर्ष की किरणें लेकर आए, ऐसी कामना है. शुभ नूतन वर्ष.

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सभी गुजराती भाइयों और बहनों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नए वर्ष का यह शुभ अवसर आपके जीवन में नए उत्साह, नई ऊर्जा और असीम खुशियाँ लेकर आए. आपका घर-आंगन सुख, समृद्धि और सफलता से आलोकित हो. इसी मंगल भावना के साथ हार्दिक अभिनंदन.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

15 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

19 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

38 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

44 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago