खेल

IND vs AUS: दूसरे वनडे में बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें, इन तीन ऑस्ट्रेलियाई सितारों से रहना होगा सावधान

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का रोमांच अब अपने चरम पर है. पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया एडिलेड में वापसी की पूरी कोशिश करेगी. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है पिछले पांच मैचों में उसे एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी दिन मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. एडिलेड ओवल में तीन ऐसे कंगारू स्टार हैं, जो टीम इंडिया के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं.

1. ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को एडिलेड का बेटा कहा जाता है, और इस मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोलता है. हेड ने एडिलेड में अब तक खेले गए 4 वनडे मुकाबलों में 301 रन ठोके हैं, वो भी 75.25 के शानदार औसत और करीब 98 के स्ट्राइक रेट के साथ. इसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है. ऐसे आंकड़े बताते हैं कि हेड को घर के मैदान पर रोकना किसी भी गेंदबाजी अटैक के लिए आसान नहीं होगा. अगर वो टिक गए, तो भारत के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

2. जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड को ‘साइलेंट असैसिन’ कहा जाता है कम बोलते हैं, लेकिन विकेट झटकने में माहिर हैं. एडिलेड ओवल में उन्होंने अब तक 5 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और उनकी इकोनॉमी सिर्फ 4.82 की रही है. उनका बेस्ट फिगर यहां 4 विकेट पर 35 रन है. पर्थ में हुए पहले वनडे में भी उन्होंने भारत के दो अहम विकेट चटकाए थे. हेजलवुड अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को जकड़ने में माहिर हैं, और एडिलेड की मददगार पिच पर वे बड़ा खतरा बन सकते हैं.

3. मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क का नाम सुनते ही भारतीय बल्लेबाजों की धड़कनें तेज हो जाती हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एडिलेड में खेले 6 वनडे मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं. 5 रन प्रति ओवर से भी कम की इकोनॉमी के साथ वो न सिर्फ विकेट लेते हैं, बल्कि रन रोकने में भी माहिर हैं. उनकी स्विंग और स्पीड दोनों भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए चुनौती साबित हो सकती हैं. स्टार्क का इरादा साफ है दूसरे वनडे में भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर देना.

टीम इंडिया के लिए सबक

अगर भारत को सीरीज में बराबरी करनी है, तो एडिलेड में इन तीनों ऑस्ट्रेलियाई सितारों को काबू में रखना बेहद जरूरी होगा. शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसी बैटिंग लाइनअप के पास अनुभव तो है, लेकिन उन्हें हेड, हेजलवुड और स्टार्क की रणनीति को समझकर खेलना होगा.

ये भी पढ़ें- Asia Cup Trophy: मोहसिन नकवी ने 10 नवंबर को भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की पेशकश की

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

1 minute ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

1 minute ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

20 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

21 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

33 minutes ago