लीगल

शादी का झूठा वादा कर रेप के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, कहा – हर असफल रिश्ते को अपराध नहीं माना जा सकता

शादी का झूठा वादा कर रेप के मामले दर्ज कराने की बढ़ती प्रवृति पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है. जस्टिस एमएम सुंदरेश और राजेश बिंदल की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गलत हो चुके रोमांस और जोड़े के टूटने के मामले दर्ज नहीं किए जाने चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि रूढ़िवादी मानसिकता काम कर रही है, क्योंकि यहां पुरुष को दोषी ठहराया जाता है. हमारी व्यवस्था में खामियां है. अगर कुछ करना है तो कई बार लड़की अपने ससुराल वालों के खिलाफ 5 केस कर देती है. कोर्ट ने कहा इतने बड़े वकील को नियुक्त करना, हम यह नही कह सकते कि लड़की इतनी भोली है.

रूढ़िवादी मानसिकता और कानूनी खामियों पर टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि हम सिर्फ इसे एक नजरिये से नहीं देख सकते है. हमें किसी एक जेंडर से कोई लगाव नहीं है. मेरी भी एक बेटी है और अगर वह भी इस स्थिति में है तो मुझे इसे व्यापक नजरिए से देखना होगा. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में देखकर क्या इतनी कमजोर सामग्री के साथ यहां दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा सकती है? कोर्ट ने कहा कि यहम वास्तविक को नजरअंदाज नहीं कर सकते है. एक मात्र तथ्य यह है कि शादी नही हुई है.

बता दें कि हाल ही में जस्टिस सुधांशू धुलिया की बेंच ने धमकी और जबरदस्ती के जरिए संबंध बनाने का आरोप विश्वसनीय नहीं है. अदालत ने कहा था कि यदि कोई वादा किया गया था तो वह पहले शारीरिक संबंध के बाद था और बाद में भी आरोप बिना किसी सहमति के जबर्दस्ती संभोग करने का था.

तीन मामलों में आरोप था कि संभोग धमकी और जबरदस्ती पर किया गया था. पीड़िता की ओर से कोई सहमति नहीं बताई गई है. ऐसे में किसी वादे पर कोई प्रलोभन नहीं पाया जा सकता. धमकी और जबर्दस्ती से यौन संबंध बनाने का आरोप भी विश्वास करने योग्य नहीं हैं, क्योंकिं दोनों पक्षों के बीच संबंध स्वीकार किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: किडनी ले लो… लीवर ले लो… आखें ले लो…! गरीब ने लगा दी अपने ही शरीर की दुकान

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

15 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

24 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago