लीगल

यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा

यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा. जस्टिस सुधांशू धुलिया और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता के वकील ने मेंशनिंग कर जल्द सुनवाई की मांग की थी.  निमिषा प्रिया केरल के पलक्कर की रहने वाली है. इससे पहले निमिषा की मां प्रेमकुमारी दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है.

मालूम हो कि यमन की शीर्ष अदालत ने निमिषा प्रिया की फांसी की सजा बरकरार रखी है. निमिषा प्रिया को 2017 में यमन के एक नागरिक की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

केंद्र सरकार के प्रयास के बावजूद नहीं मिली राहत

मामला कूटनीतिक जटिलताओं और कानूनी पेचीदगियों के कारण उलझ हुआ है. केंद्र सरकार के प्रयास के बावजूद कोई सफलता हाथ नही मिली है.

यमन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दे दी जाएगी. हालांकि निमिषा के पति टामी थामस का कहना है कि, हमें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हमे इस बारे में केवल समाचार रिपोर्टों के माध्यम से पता चला है. प्रिया को 2018 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या का दोषी ठहराया गया था. तब से वह सना की केंद्रीय जेल में मौत की सजा काट रही हैं. पति परिवार के अलावा, निमिषा की बचपन की दोस्त विनीता राधाकृष्णन भी उनके साथ लंबी प्रार्थना कर रही हैं.

हुतियों के कब्जे वाले इस देश में सजा का प्रावधान एक ही है. वहां पर दोषी को गोली मार दी जाती है. वैसे यमन के कानून में दोषी को पत्थर मार कर जान लेना, सरेआम फांसी पर लटकाना और सिर कलम करने जैसी सजा दी जा सकती है.

बता दें कि निमिषा प्रिया नर्सिंग ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के बाद 2011 में यमन चली गई थी. वह अपने माता-पिता को अच्छी जिंदगी देने के लिए वहां गई थी. उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर थे. प्रिया ने कई अस्पतालों में काम किया. इसके बाद खुद का क्लीनिक खोलने का फैसला किया. वह 2014 में तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आई थी. तलाल ने निमिषा को यमन में क्लीनिक शुरू करने में उनकी मदद का वादा किया. उसको लगा कि जो उसने सपना देखा है वह  सच होने वाला है.


गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago