झारखंड की एक महिला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) की ओर से दायर याचिका पर जल्द सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ 6 जून की सुनवाई करेगी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. लेकिन मामला अभी तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नही हो पाया है. जबकि याचिकाकर्ता की छुट्टी होने वाली है.
याचिका में हाई कोर्ट द्वारा चाइल्ड केयर अवकाश को अस्वीकार किए जाने को चुनौती दी गई है. जिसपर पिछली सुनवाई याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था कि याचिकाकर्ता एकल अभिभावक समाज के सबसे निचले तबके से आती है, वह अनुसूचित जाति से है. उन्होंने 4000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है.
सीजेआई ने पूछा था कि क्या वह विधवा है, जिसपर वकील ने कहा कि नही, कोर्ट ने यह भी जानना चाहा था कि आखिर हाई कोर्ट क्यों नही गई? जिसका जवाब देते हुए वकील ने कहा कि हाई कोर्ट में छुट्टियां चल रही है. कोर्ट ने पूछा था कि हाई कोर्ट में वेकेशन बेंच नही बैठती है क्या? वकील ने कहा था कि छुट्टियों के दौरान इसे तत्काल नहीं सुना जाएगा.
दायर याचिका में कहा गया है कि उनका तबादला हो गया है. उन्होंने अपने बच्चे की देखभाल के लिए 10 जून से दिसंबर तक छुट्टी मांगी थी. लेकिन उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया. पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को यह भी बताया था कि संबंधित जज एकल माता हैं और वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट के अधीन कार्यरत हैं. वह झारखंड हाई कोर्ट के अधीन है और एकल माता है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…