सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications), उसके ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रवर्तक अनिल अंबानी से जुड़े कथित बड़े बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं. सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्र सरकार, सीबीआई, ईडी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
यह याचिका पूर्व केंद्रीय सचिव ईएएस सरमा ने दायर की हैं. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने तर्क दिया कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत के इतिहास में संभवतः सबसे बड़े कॉरपोरेट फ्रॉड से संबंधित है. यह फ्रॉड 2007-2008 से चल रहा है. कोर्ट ने पूछा कि आपने प्रतिवादियों को याचिका की एक प्रति नहीं दी? भूषण ने कहा कि हमें सीबीआई और ईडी से स्टेट्स रिपोर्ट चाहिए.
दायर याचिका में अनिल अंबानी के समूह रिलायंस एडीए समूह (Reliance ADA Group) की कई कंपनियों ने सार्वजनिक धन का व्यवस्थित रूप से दुरुपयोग किया. बड़े पैमाने पर धन के हेराफेरी, जालसाजी, खातों में हेराफेरी, फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल और समन्वित वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया गया है. इस पूरे मामले की अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है.
दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि सीबीआई की ओर से 21 अगस्त 2025 को दर्ज की गई एफआईआर और ईडी की कार्यवाही कथित धोखाधड़ी का केवल एक छोटा हिस्सा उजागर करता हैं. याचिका में कहा गया है कि विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट और व्यापक धोखाधड़ी की ओर इशारा करने वाली स्वतंत्र रिपोर्ट के बावजूद, एजेंसियाँ बैंक अधिकारियों और नियामकों की भूमिका की जांच नहीं कर रही हैं.
याचिका में यह भी कहा गया है कि व्यवस्थित धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग के निष्कर्षों की बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले द्वारा न्यायिक पुष्टि की गई है.
ये भी पढ़ें: सीजेआई बी आर गवई ने दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के सुझाव को किया खारिज
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…