एसिड अटैक की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती रहती है. इनको लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई दिशा निर्देश भी जारी किया गया है. लेकिन अब जबरन एसिड पिलाने की घटना सामने आई है. जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित सभी राज्यों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस बागची की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है. यह याचिका शाहीन मलिक जो खुद एसिड पीड़िता है, उनकी ओर से दायर की गई है. सीजेआई ट्रायल में 16 साल की देरी पर सूर्यकांत ने कहा कि न्याय व्यवस्था का कितना मजाक है, यह बहुत शर्मनाक है. 2009 का ट्रायल अभी चल रहा है. अगर राष्ट्रीय राजधानी इसे नहीं संभाल सकती तो कौन संभालेंगे? इतना ही नही कोर्ट ने देश मे सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार से अदालतों में लंबित ट्रायल से संबंधित जानकारी मांगी है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से कहा है कि इस तरह की पीड़िताओं को लेकर विधेयक लाए.
मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसपर 2009 में एसिड अटैक हुआ था, लेकिन 2013 तक कुछ नही हुआ. इसपर कोर्ट ने पीड़िता को स्पीडी ट्रायल के लिए अर्जी दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दिन मामले में सुनवाई हो.
सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि जब न्याय पाने की उम्मीद टूट चुकी थी, उसी दौरान हिसार फैमिली कोर्ट के सीजेएम परमिंदर कौर ने केस को दोबारा ओपन करवाया, उसके बाद से न्याय की उम्मीद जगी और अब मैं एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम करती हूं. पीड़िता की मांग है कि जिस तरह से एसिड अटैक पीड़ितो को दिव्यांगता का दर्जा दिया जाता है. उसी तर्ज पर एसिड पीने के लिए मजबूर करने वाली पीड़िताओं को भी दिव्यांगता का दर्जा मिलना चाहिए.
उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि जबरन एसिड पीने के लिए मजबूर महिलाएं चल नही सकती है, कृत्रिम नली के जरिए फूड दिया जाता है. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमें इसे एक विकलांगता के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों के साथ भी ऐसी ही निर्दयता से पेश आना चाहिए. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि बिल्कुल ऐसे आरोपियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार, कोर्ट याचिका पर अप्रैल में करेगा सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…