लीगल

ईवीएम के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।

ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर 3 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश देते हुए कहा कि अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी.

यह मामला एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें ईवीएम की जली हुई मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर की जांच को चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में शामिल करने की मांग की गई है.

चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल

एडीआर की याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा 1 जून 2024 और 16 जुलाई 2024 को जारी की गई प्रशासनिक और तकनीकी एसओपी में ईवीएम की जली हुई मेमोरी, माइक्रोकंट्रोलर और सिंबल लोडिंग यूनिट की जांच के लिए पर्याप्त दिशा-निर्देश नहीं हैं.

याचिका में तर्क दिया गया है कि ईवीएम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इन पहलुओं की जांच अनिवार्य है. एडीआर का मानना है कि बिना इन जांच प्रक्रियाओं के चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं.

हरियाणा के पूर्व विधायक की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पांच बार विधायक रहे करण सिंह दलाल की याचिका खारिज कर दी. उन्होंने चुनाव आयोग से यह निर्देश देने की मांग की थी कि ईवीएम के चार घटकों जैसे कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपीएटी और सिंबल लोडिंग यूनिट की मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर की जांच की जाए.

करण सिंह दलाल ने याचिका में दलील दी थी कि ईवीएम की जांच से संबंधित मौजूदा प्रक्रिया अपर्याप्त है और यह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना था कि यह मुद्दा देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को प्रभावित करता है, इसलिए इस पर तत्काल फैसला होना जरूरी है.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए मजबूत आधार आवश्यक है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

22 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago