लीगल

CJI संजीव खन्ना पर BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर सुप्रीम कोर्ट जारी करेगा संक्षिप्त आदेश

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीजेआई संजीव खन्ना को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट संक्षिप्त आदेश पारित करेगा. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता विशाल तिवारी से कहा कि हम इस मामले में संक्षिप्त आदेश पारित करेंगे. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका की गरिमा का सवाल है. पूरे न्यायिक समुदाय का मसला है.

अदालत को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए. जिसपर ने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. लेकिन हम संक्षिप्त आदेश जारी करेंगे. इसके साथ ही कोर्ट ने विशाल तिवारी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. वही दूसरी ओर पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा बीजेपी सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना की कार्यवाही की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.

निशिकांत दुबे ने पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट पर साधा निशाना

अटॉर्नी जनरल की सहमति के अभाव में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा. दुबे ने पोस्ट में लिखा, “कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा, तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए.” इसके बाद निशिकांत दुबे ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को लेकर एक और विवादित बयान दे डाला.

उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं उसके लिए केवल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ही जिम्मेदार है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और देश में धार्मिक युद्ध भड़काने का जिम्मेदार भी वही है. वही बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी लोकसभा और राज्यसभा को निर्देशित नहीं कर सकता है.

इन दोनों नेताओं के बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका एवं सीजेआई संजीव खन्ना पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है. पार्टी ऐसे बयानों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती और न ही ऐसे बयानों का समर्थन करती है. बीजेपी सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान करती है.

ये भी पढ़ें: ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago