लीगल

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की आसमान छूती कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. दवाओं के दाम नियंत्रित करने की मांग वाली याचिका पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र सरकार से दो सप्ताह के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान अदालत ने दवाओं के वास्तविक दाम और MRP के बीच भारी अंतर को लेकर केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई.

अदालत ने सुनाया अस्पताल की ‘लूट’ का वाकया

पीठ ने सुनवाई के दौरान एक आंखें खोल देने वाली घटना का जिक्र किया. अदालत ने बताया कि कीमोथेरेपी का जो इंजेक्शन एक मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर को खुद 11 हजार रुपये में मिलता है, अस्पताल ने उसकी कैंसर पीड़ित पत्नी को बाहर का इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया और उसी दवा के 1 लाख 30 हजार रुपये वसूल लिए.

कोर्ट ने तीखे सवाल पूछते हुए केंद्र से कहा, “क्या आप इस खुली लूट का कोई वाजिब कारण बता सकते हैं? इतना बड़ा अंतर क्यों है और यह पैसा आखिर किसकी जेब में जाता है? क्या सरकार जनता के साथ खड़ी है या सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है?”

15 रुपये की ड्रिप 270 की

अदालत ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं में 5 लाख तक की मदद तो मिलती है, लेकिन जब अस्पतालों के बिल इतने भारी-भरकम होंगे, तो घूम-फिरकर सारा आर्थिक बोझ बेबस मरीज पर ही पड़ता है. सुनवाई में 15 रुपये की ड्रिप लाइन 270 रुपये में बेचे जाने का उदाहरण भी सामने आया.

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने हलफनामे में बताया कि गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित करने और नई व्यवस्था के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है. इससे दवाओं के दाम 20 से 70 फीसदी तक घट सकते हैं और मरीजों को सालाना ₹2,500 करोड़ की बचत होगी.

यह भी पढ़ें:  मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में 30 अक्टूबर को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

9 hours ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

9 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

10 hours ago

वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी सहित अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई अर्जी, चुनाव आयोग से पूछे 48 सवाल

वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी समेत अन्य…

10 hours ago

लखनऊ के सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार: IAS अनुज सिंह ने संभाला LDA उपाध्यक्ष का कार्यभार, GDA के भी रह चुके हैं VC

Anuj Singh IAS: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष आईएएस अनुज सिंह ने सोमवार…

11 hours ago

अयोध्या से सीएम सम्राट चौधरी को विशेष शुभाशीर्वाद: महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने पत्र लिखकर दी जन्मदिन की बधाई

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने बिहार…

11 hours ago