लीगल

भारतीय इंजीनियर की Russian Wife विक्टोरिया बेटे को लेकर लापता हुई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया लुकआउट नोटिस का आदेश

Child Custody Case: भारतीय इंजीनियर सैकत बसु और उनकी रूसी पत्नी विक्टोरिया के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि विक्टोरिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया जाए.

साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया गया है कि बच्चे की लोकेशन का पता लगाया जाए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

रूसी दूतावास के अधिकारी से पूछताछ होगी

सुप्रीम कोर्ट ने उस रूसी दूतावास के अधिकारी से पूछताछ की अनुमति भी दी है, जिस पर विक्टोरिया को भगाने में मदद करने का आरोप है. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस अधिकारी से पूछताछ के लिए रूसी दूतावास से सिफारिश करने की अनुमति है. इसके अतिरिक्त कोर्ट ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखने का भी आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट में होगी.

सैकत और विक्टोरिया के रिश्‍ते की पृष्ठभूमि

सैकत बसु पश्चिम बंगाल के हल्दिया के रहने वाले हैं और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में इंजीनियर हैं. 2017 में रूसी महिला विक्टोरिया से शादी की थी. दोनों की मुलाकात चीन में हुई थी, जहां सैकत कार्यरत थे. 2020 में दिल्ली में उनके बेटे का जन्म हुआ.

हालांकि, बाद में दोनों के संबंधों में दरार आ गई और तलाक की कार्यवाही शुरू हो गई. इस दौरान बच्चे की कस्टडी को लेकर मामला अदालत में पहुंचा. शुरुआत में कोर्ट ने हर 24 घंटे में 20 घंटे की कस्टडी पिता को दी थी, लेकिन बाद में निर्णय में बदलाव कर हफ्ते में चार दिन पिता और तीन दिन मां को कस्टडी दी गई.

विक्टोरिया का बच्चे को लेकर लापता होना

10 जुलाई को विक्टोरिया को बेटे की कस्टडी दी गई थी, लेकिन उसी दौरान वह बच्चे को लेकर लापता हो गईं.

सैकत के आरोप – विक्टोरिया का अफेयर था

सैकत बसु का आरोप है कि विक्टोरिया का अफेयर रूसी दूतावास के एक अधिकारी से है और उसके पिता रूस की एक खुफिया एजेंसी के उच्च अधिकारी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि विक्टोरिया पिछले कुछ समय से अपना लुक बदल रही थी, जिससे उन्हें आशंका थी कि वह देश छोड़ सकती है.

सैकत को रूसी दूतावास के अधिकारी पर संदेह

मीडिया से बातचीत में सैकत ने दावा किया कि रूसी दूतावास के एक अधिकारी के साथ विक्टोरिया और बच्चे को आखिरी बार देखा गया था. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बच्चे को पत्नी को सौंपा था, लेकिन उसके बाद से उन्होंने अपने बेटे को नहीं देखा.

उन्होंने आगे बताया कि पत्नी द्वारा बच्चे के साथ मारपीट किए जाने की शिकायतें पहले से दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में 13 पुलिस शिकायतें की गई हैं. उनके अनुसार, बच्चा मां के पास रहने के दौरान अस्थमा से पीड़ित हो गया और आत्महत्या की बातें करने लगा.

रिश्ते की शुरुआत और अलगाव की कहानी

अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने बताया, “जब विक्टोरिया उससे पहली बार प्रपोज करने के लिए भारत आई थी, तब उसने मना कर दिया था. एक बार जब मैं चीन गया तो वहां जाकर भी विक्टोरिया ने उसे प्रपोज किया था. मुझे उस समय पता चला कि वो मुझे चीट कर रही है तो मैंने ब्रेकअप कर लिया था. 4 महीने तक वह मुझे लेटर भेजती रही और माफी मांगती रही, तब मैंने उसे माफ कर दिया था और बाद में शादी कर ली थी.”

आईएएनएस

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

20 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

49 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago