Supreme Court ने आंध्र प्रदेश में एक अदालत के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. सीजेआई बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अदालतें वकीलों के लिए नहीं, वादियों के लिए होती है. उनका मूल उद्देश्य वादियों को न्याय देना है. हम दरवाजे पर न्याय और ग्राम न्यायलय की बात करते हैं, वकील हमेशा इसका विरोध करते हैं.
सीजेआई गवई ने यह टिप्पणी मछलीपट्टनम बार एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की है. सीजेआई की इस टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका को वापस ले लिया. दायर याचिका में मछलीपट्टनम के छठे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को मछलीपट्टनम से अवनीगड्डा स्थानांतरित करने को चुनौती दी गई थी.
हाई कोर्ट ने कहा कि वह मछलीपट्टनम से अवनीगड्डा कोर्ट स्थानांतरण से वकीलों को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन यह कदम वादियों के व्यापक हित में है. हाई कोर्ट ने साफ किया था कि अवनीगड्डा क्षेत्र के लोगों को अब हर तारीख पर लंबी दूरी तय नही करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- राजनीतिक दलों पर POSH कानून लागू करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
-भारत एक्सप्रेस