लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने DSSSB की TGT परीक्षा परिणाम पर लगाई अंतरिम रोक, विशेष शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दिया है. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने यह आदेश दिया है.

कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 945 विशेष शिक्षकों की पदों की भर्ती से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विभा दत्ता मखीजा ने  रिजल्ट जारी करने पर अंतरिम रोक लगाने का आग्रह किया था.

कोर्ट में रखा अतिथि शिक्षकों का पक्ष

आगे कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि चुकी लंबे समय से परीक्षा नही हुआ है, इसलिए परिणाम की घोषणा पर रोक लगाने की मांग कर रही है. जिसके बाद कोर्ट ने इससे संबंधित लंबित याचिका के साथ इस याचिका को भी संलग्न कर दिया.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विभा दत्ता मखीजा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा रजनीश कुमार पांडे सहित अन्य बनाम केंद्र सरकार के मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए रोक लगाने की मांग की.

संविदा शिक्षकों पर विचार का आग्रह

याचिकाकर्ता के वकील की दलील है कि सात मार्च के पहले का आदेश के अनुसार, सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को नई भर्ती शुरू करने से पहले स्क्रीनिंग तंत्र के माध्यम से नियमित नियुक्ति के लिए मौजूदा संविदा या अतिथि विशेष शिक्षकों पर विचार करने का निर्देश दिया गया था.

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि वह परीक्षा प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग नही कर रहे हैं, बल्कि वह चाह रहे हैं कि जब तक इसका समाधान नहीं निकल जाता है. तब तक के लिए रोक लगे. बता दें कि याचिकाकर्ता कई साल से दिल्ली सरकार के स्कूल में अतिथि के रूप में काम कर रहें है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव, कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग हटाए गए

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago