Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव, कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट ने अपने पारंपरिक स्वरूप में लौटते हुए कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग को हटाने का फैसला लिया है. यह कदम सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड की आपत्तियों के बाद Chief Justice बी. आर. गवई के नेतृत्व में उठाया गया.

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट अपने पुराने स्वरूप में वापस आ लौट गया है. सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग को हटाने का फैसला लिया गया है. सीजेआई ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायधीशों की सहमति के बाद हटाया गया है. क्योंकि इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने आपत्ति जाहिर की गई थी.

एससीबीए और SCAORA ने कहा था कि कोर्ट नंबर 1 से 5 के बीच लगे ग्लास ग्लेजिंग से कोर्ट की कोर्ट की सुंदरता खत्म हो गई है. साथ ही कोर्ट में जाने में भी दिक्कत हो रही है. उनका यह भी मानना है कि ग्लास ग्लेजिंग के चलते कोर्ट रूम में रोशनी की कमी हो गई है. जिस चिंता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने विचार-विमर्श के बाद इसे हटाने का फैसला लिया गया है. सीजेआई बी आर गवई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किये गए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण है.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने पिछले सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड द्वारा सुप्रीम कोर्ट के प्रतीक चिन्ह को बदले जाने और सुप्रीम कोर्ट गलियारे में गर्म और सर्द हवाओं के रोकने के लिए शीशे के दरवाजे लगाकर गलियारे को वातानुकूलित किए जाने पर आपत्ति जताई थी. पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड के कार्यकाल के दौरान न्यायालय परिसर में केंद्रीकृत एयर कंडीशनिंग का समर्थन करने के लिए ग्लास पैनल लगाए गए थे.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बिहार को बड़ी सौगात! वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को 400 की जगह अब हर महीने मिलेंगे 1100 रुपये

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital