लीगल

एनएचएआई याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दिया है. मद्रास हाईकोर्ट ने ने मदुरै -तूतीकोरिन हाईवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दिया था. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने एनएचएआई की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मामले की सुनवाई के दौरान एनएचएआई की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन. वेंकटरमण ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की. जबकि विपक्ष की ओर से पेश वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि खराब सड़क पर टोल वसूली दिनदहाड़े डकैती है. उन्होंने कहा कि सड़क की हालत संतोषजनक नहीं है और लोगों से टोल टैक्स भरते है, लेकिन सड़क का लाभ नहीं उठा पाते हैं.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका में टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग नहीं कि गई है. विल्सन ने यह भी कहा कि अन्य मामलों में एनएचएआई ने सड़क की मरम्मत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ. एनएचएआई ने दायर याचिका में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. मद्रास हाई कोर्ट ने मदुरै-तूतीकोरिन हाइवे (एनएच 38) पर टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा रखा है. जिसके खिलाफ एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

मद्रास हाईकोर्ट ने तूतीकोरिन के सेवानिवृत्त टेंगेडको कर्मचारी वी बालकृष्णन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि सड़क का ठेका 2006 में मधुकॉन प्रोजेक्टस लिमिटेड के मदुरै-तूतीकोरिन हाइवे लिमिटेड (एमटीईएल) को दिया गया था और सड़क का इस्तेमाल 2011 से शुरू हुआ था. बालकृष्णन ने याचिका में आरोप लगाया था कि परियोजना की अनुमानित लागत 920 करोड़ रुपये थी, लेकिन कंपनी को सड़क के किनारे और मध्य भाग पर पौधरोपण का काम पूरा किए बिना ही लगभग 932.44 करोड़ रुपये मिल गए.

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस खंड में दो टोल प्लाजा पर जनता से शुल्क वसूला, लेकिन सड़क को मेंटेन करने में विफल रही. जिसके चलते सड़क कई हिस्सों पर गाड़ी नही चल सकती है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि एनएचएआई पर यह बाध्यता है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग का उचित रख रखाव करें. उसके बाद ही हाइवे इस्तेमाल करने वालों से टोल टैक्स वसूले. लेकिन यहां हाइवे की खराब स्थिति के बावजूद लगातार टोल टैक्स वसूला जा रहा था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago