लीगल

केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कथित धनराशि रोके जाने के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने जल्द सुनवाई से किया इनकार

केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कथित धनराशि रोके जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है. वरिष्ठ वकील पी विल्सन ने कहा कि तमिलनाडु में लगभग 43 लाख स्कूली छात्र परेशान हैं और नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है.

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निदेशानुसार तमिलनाडु राज्य समग्र शिक्षा योजना पर अनुच्छेद 131 के तहत यह याचिका दायर की गई है. तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार पर शिक्षा निधि में 2,291 करोड़ रुपये से अधिक अवैध रूप से रोके रखने का आरोप लगाया है. साथ ही राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और पीएम श्री स्कूल जैसी संबंधित योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य पर वित्तीय दबाव डालने का भी आरोप लगाया है.

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से किया ये आग्रह

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार को 2000 करोड़ से ज्यादा की बकाया राशि तत्काल जारी करने का आदेश देने की मांग की गई है. बकाया राशि पर छह फीसदी सलाना ब्याज के साथ भुगतान करने की मांग की गई है. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राशि रोके जाने को असंवैधानिक, अवैध, मनमानी और गैर- जिम्मेदाराना घोषित करने की मांग की गई है.

तमिलनाडु सरकार लंबे समय से तीन भाषा फॉर्मूला का कर रही विरोध

याचिका में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए दिए जाने वाले फंड को रोककर राज्य को तीन भाषा फॉर्मूला अपनाने के लिए बलपूर्वक बाध्य नहीं कर सकती है. तमिलनाडु सरकार लंबे समय से तीन भाषा फॉर्मूला का विरोध करती है और दो टूक कहती रही है कि राज्य में हिंदी नहीं थोपी जा सकती. राज्य सरकार ने अपनी याचिका में कहा कि परियोजना अनुमोदन बोर्ड ने 16 फरवरी 2024 को राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसमें योजना के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन स्वीकार किया गया था. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने 21 मई 2025 तक एक भी रुपया जारी नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

40 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

1 hour ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

1 hour ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

2 hours ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

2 hours ago