लीगल

Pahalgam Terror Attack से जुड़ी याचिका पर 1 मई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता ने क्‍या की मांग?

Judicial Inquiry In India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर 1 मई को सुनवाई होगी. यह याचिका फतेह कुमार साहू, मोहम्मद जुनैद और विक्की कुमार द्वारा दायर की गई है. याचिका में हमले की न्यायिक जांच की मांग की गई है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करें.

जांच आयोग और सुरक्षा की मांग

इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाए, जो पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच कर सके. साथ ही कोर्ट से यह भी आग्रह किया गया है कि वह केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, सीआरपीएफ और एनआईए को टूरिस्ट स्थलों पर सुरक्षा के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दे.

हमले में 26 की मौत, विदेशी भी शामिल

यह हमला मंगलवार को बैसरन घाटी में ट्रैकिंग पर निकले पर्यटकों के एक समूह पर किया गया. हमले में अब तक 26 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें नेपाल और यूएई के दो विदेशी नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा एक आईबी अधिकारी और नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हुए हैं. 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

लश्कर से जुड़ा TRF गुट हमले का जिम्मेदार

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के विंग ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है. हमला पुलवामा के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए थे.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago