Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने करीब 33 वर्षों तक ईडी में सेवाएं दीं और एक सक्षम, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई.

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस के लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर को निधन हो गया. ईडी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ईडी के मुताबिक स्वपन बोस ने निदेशालय में करीब 33 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी. उन्हें एक सक्षम, ईमानदार और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा.

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ काम किया.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि स्वपन बोस का निधन संगठन और सार्वजनिक सेवा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईडी निदेशक समेत मुख्यालय और सभी जोनल/सब जोनल कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. ईडी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा निदेशालय शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और परिवार को हर संभव समर्थन एवं एकजुटता का भरोसा दिया है.

मई 2024 में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर पदोन्नति

निदेशालय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. स्वपन बोस को मई 2024 में डिप्टी डायरेक्टर से ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर पद्दोन्नति किया गया था. जनवरी 2025 में उनकी पोस्टिंग ईडी मुख्यालय के एसओडी में ज्वाइंट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी. इससे पहले वह गुवाहाटी जोनल ऑफिस में तैनात थे. नवंबर 2025 में उन्हें ओएसडी लीगल सेक्शन, दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई थी.

बाद में ईडी की आधिकारिक डायरेक्टरी में उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर, adjudication-III के तौर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

ये भी पढ़ें- ‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital