लीगल

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी और हेमा यादव को मिली जमानत, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में हेमा यादव और तेजस्वी को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट ने हेमा यादव और तेजस्वी यादव को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. साथ भी कोर्ट से भोला यादव, प्रेम चंद गुप्ता सहित अन्य को भी राहत मिली है. कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित 9 आरोपियों को सीबीआई की पहली और दूसरी चार्जशीट में समन जारी किया जा चुका है, लिहाजा तीसरी चार्जशीट में समन जारी करने की आवश्यकता नही है. इस घोटाले में लालू परिवार के पांच सदस्य कथित आरोपी है. जिनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, और हेमा यादव शामिल है. सीबीआई द्वारा दाखिल अंतिम चार्जशीट में 30 सरकारी कर्मचारियों समेत 78 आरोपियों को नामजद किया था.

लालू परिवार पर आरोप और घोटाले का मामला

अदालत ने कहा था कि प्रेम चंद गुप्ता लालू प्रसाद यादव के सहयोगी के तौर पर काम किया है. इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को हुई सुनवाई में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी. यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल में की गई समूह डी नियुक्तियों से संबंधित है. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच केंद्रीय रेलमंत्री के थे उस दौरान यह घोटाला हुआ था. उस दौरान जमीन के बदले नौकरी दी गई थी.

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ 18 मई 2022 को मामला दर्ज किया गया था. 30 जनवरी को अदालत ने सीबीआई को एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आरके महाजन सहित दो अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दी थी. महाजन उस दौरान रेलवे बोर्ड में कार्यरत थे.

20 जनवरी 2024 को ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इसमें सीबीआई ने तीन अलग-अलग चार्जशीट दाखिल किया है, लेकिन सभी चार्जशीट में एक ही मूल साजिश को उजागर किया गया है, इनमें आरोपी और गवाह सामान्य है.

ये भी पढ़ें: दो दिवसीय मॉरीशस की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

37 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago