UP News: लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ‘3 साल बेमिसाल’ नाम से एक भव्य आभार दिवस समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शामिल हुए और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना की.
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य नेताओं ने भी डॉ. राजेश्वर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर (लखनऊ) विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
इस समारोह में 4000 से अधिक विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सरोजनी नगर और उत्तर प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को दिखाया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, “मैं सरोजनी नगर की जनता को बधाई देता हूं, जिन्होंने तीन साल पहले डॉक्टर राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना. उन्होंने क्षेत्र में जो विकास कार्य किए हैं, वे सराहनीय हैं.”
इसके साथ ही सीएसआर फंड से 13 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “सरोजनी नगर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं चल रही हैं या प्रस्तावित हैं. हम हर वर्ग के लिए योजनाएं लेकर आए हैं, जिससे जनता को लाभ मिल रहा है.”
इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, वित्त और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, मेयर सुषमा खर्कवाल, बीजेपी संगठन मंत्री धर्मपाल और कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसके अलावा, जानी-मानी कवयित्री अनामिका अंबर ने अपनी शानदार कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…