लीगल

पत्नी की हत्या के मामले में दोषी श्रद्धानंद की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 फरवरी को करेगा सुनवाई

पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा की ओर से दायर दया याचिका पर 28 फरवरी को सुनवाई करेगा. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने कहा था कि पत्नी की हत्या के आरोप में 30 साल से सजा काट रहे श्रद्धानंद की दया याचिका में राष्ट्रपति से अपील करने का अनुरोध किया गया है. 84 वर्षीय श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने दायर याचिका दायर कर रखी है. श्रद्धानंद की ओर से पेश वकील ने कहा था कि याचिकाकर्ता 30 साल से अधिक समय से जेल में है और बीमारियों से पीड़ित है.

कोर्ट ने कहा कि आप चाहते हैं कि इसे फांसी में बदल दिया जाए? दोषी के वकील ने कहा कि यदि संभव हो तो आज की तारीख में फांसी बेहतर स्थिति हो सकती है. कोर्ट ने पूछा था, क्या आपने अपने मुवक्किल से बात की है? वकील ने जवाब दिया, मैंने उनसे बात नहीं कि है. उन्होंने दलील दी थी कि श्रद्धानंद को दी गई ऐसी सजा, तत्कालीन भारतीय दंड संहिता के तहत प्रदान नहीं कि गई थी.

कोर्ट ने कहा था किसी भी आरोपी को दोषसिद्धि के आधार पर मौत मांगने का अधिकार नहीं है. आप अपनी जान नहीं ले सकते है. आत्महत्या का प्रयास करना भी एक अपराध है. इसलिए आप यह नहीं कह सकते कि अदालत को मृत्युदंड देना होगा. अदालत उचित सजा देगी, श्रद्धानंद की पत्नी शाकेरेह मैसूर रियासत के पूर्व दिवान सर मिर्जा इस्माइल की पोती थी.

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2008 के अपने फैसले में कहा कि दंपती की शादी अप्रैल 1986 में हुई थी, लेकिन मई 1991 में शाकेरेह अचानक गायब हो गई. मार्च 1994 में केंद्रीय अपराध शाखा, बेंगलुरु ने शाकेरेह की गुमशुदगी की शिकायत की जांच अपने हाथ में ले ली थी. पूछताछ में श्रद्धानंद ने उसकी हत्या करने की बात कबूल कर की थी. 1947 में जन्मे शाकेरेह दक्षिण भारत के प्रसिद्ध परिवारों में से एक थीं. वह एक इंडो-फारसी मुस्लिम जोड़े गुलाम हुसैन नमाजी और गौहर ताज बेगम नमाजी की बेटी थी. ताज बेगम सर मिर्जा इस्माइल की सबसे छोटी बेटी थी.

ये भी पढ़ें: 1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में दोषी सज्जन कुमार को मिली उम्रकैद, कोर्ट में फांसी की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago