लीगल

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिला नियमित जमानत

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत मिल गई है. कोर्ट ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को नियमित जमानत दे दिया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने यह आदेश दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दिया था.

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने कोर्ट को बताया कि दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए मामले का निपटारा करना चाहते है, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को नियमित जमनात प्रदान किया है. वही शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कोर्ट को बताया कि समझौता तलाशने के उद्देश्य से अगर अंतरिम जमानत दी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नही है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इंदिरा इंटरटेनमेंट एलएलपी के मालिक को प्रतिवादी के रूप में शामिल करने का आदेश दिया था.

डॉ. अजय मुर्डिया की FIR से बढ़ा विवाद

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि वह निर्देशक, उनकी पत्नी, सबको जेल में नहीं डाल सकते. आखिर चल क्या रहा है? मामला इतना आसान नही है. 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला है. जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि लेकिन आप इन मामलों का इस्तेमाल पैसा वसूलने के लिए नहीं कर सकते है.

यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा से जुड़ा है. डॉक्टर अजय मुर्डिया, जो इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक और जाने माने डॉक्टर हैं, ने भूपालपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस शिकायत में विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी समेत कुल छह लोगों के नाम भी शामिल हैं.

बायोपिक के नाम पर करोड़ों की डील

बता दें कि डॉक्टर की मुलाकात विक्रम भट्ट से हुई. डॉक्टर की बायोपिक बनाने पर चर्चा की और तय हुआ कि फिल्म बनाने की पूरी जिम्मेदारी विक्रम भट्ट लेंगे. डॉक्टर के केवल फिल्म के निर्माण के लिए पैसे भेजते रहना था. हालांकि डॉक्टर मुर्डिया का आरोप है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में पैसे तो जमा होते गए, लेकिन फिल्म का निर्माण कभी शुरू नही हुआ और अंततः यह पूरी प्रक्रिया धोखाधड़ी में बदल गई.

राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. अब फिल्ममेकर की 2023 में रिलीज फिल्म 1920 ‘हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के कास्टिंग डायरेक्टर ने उन पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है. पराग चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि विक्रम ने अभी तक फिल्म की कास्ट और क्रू का बकाया पेमेंट क्लीयर नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:AI समिट के उद्घाटन समेत आज पीएम मोदी के होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम, कई राष्ट्राध्यक्ष और टेक दिग्गज होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

58 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago