जुबीन गर्ग केस
Zubeen Garg Case: मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्यामकानु महंता की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने असम सरकार को महंता के खिलाफ चल रहे ट्रायल को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है.
सुनवाई के दौरान असम सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया ने कोर्ट को बताया कि मामले की सुनवाई रोजाना हो रही है. अगले कुछ हफ्तों में अहम गवाहों से पूछताछ की जा सकती है.
असम सरकार ने कोर्ट को बताया कि श्यामकानु महंता ने जुबीन गर्ग पर सिंगापुर जाने का दबाव बनाया था. आरोप है कि उन्होंने महिलाओं और शराब का भी इंतजाम किया था. इससे पहले महंता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने दलील दी थी कि जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई थी. उन्होंने कहा था कि महंता के फरार होने का कोई खतरा नहीं है, उनके पास पैसे नहीं हैं और उनका पासपोर्ट भी जमा है.
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने महंता को जमानत देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने आरोपी के फरार होने और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी. इससे पहले 30 अप्रैल को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भी महंता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में कहा था कि महंता पर अपने सह-आरोपियों को प्रभावित करने का भी आरोप है. कोर्ट ने यह भी माना था कि गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
श्यामकानु महंता, असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता के छोटे भाई हैं. भास्कर ज्योति महंता असम राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं. वहीं, गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति ननी गोपाल महंत उनके बड़े भाई हैं. ननी गोपाल महंत असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शिक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका
जुबीन गर्ग की पिछले साल सिंगापुर में डूबने से मौत हो गई थी. इसके बाद सिंगापुर में मामले की जांच शुरू हुई थी. इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए असम CID भी मामले की जांच कर रही है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…