देश

कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त, रास्ते में काल ने रोका रास्ता; टकराई बाइक, 2 की मौत

Akola Kanwar Yatra Accident: महाराष्ट्र के अकोला शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिवभक्तों की मौत हो गई. यह हादसा अकोला-बार्शीटाकली रोड पर नए आरटीओ कार्यालय के पास हुआ. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए.

पेट्रोल खत्म होने पर पहुंचे थे पंप

मिली जानकारी के मुताबिक, संकेत मोरे और उसका दोस्त कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे. रास्ते में उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. इसके बाद दोनों पेट्रोल भरवाने के लिए खड़की स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे. पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अकोला-बार्शीटाकली रोड पर नए आरटीओ कार्यालय के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई.

रात करीब 1 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. हादसे की खबर सामने आने के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया. कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे दोनों युवकों की अचानक मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: अमित मालवीय के बाद दीपक म्हस्के को कमान, जानें कौन हैं BJP के नए सोशल मीडिया बॉस?

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक के अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकराने को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना के पीछे किसी अन्य कारण की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

कांवड़ यात्रा के लिए निकले दोनों युवकों की सड़क हादसे में मौत ने एक बार फिर रात के समय दोपहिया वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है. तेज रफ्तार, अंधेरा और सड़क पर अचानक नियंत्रण बिगड़ना जानलेवा साबित हो सकता है. इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

10 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो ने पूरा किया एक साल, दिल्ली में मनी सफलता की जश्न-ए-शाम

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

17 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

35 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

1 hour ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

1 hour ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

1 hour ago