लाइफस्टाइल

गर्मी के मौसम में अपनाएं ये 4 लुक, हर समय दिखेंगी स्टाइलिश और कूल

Perfect Fashion Tips For Summer: मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलता रहता है. अब गर्मी का मौसम आ गया है और गर्मी के मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलना शुरू हो गया है. ऐसे में अगर आपको आरामदायक कपड़े पसंद हैं और आप समर फैशन स्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं, तो यहां कुछ परफेक्ट समर फैशन टिप्स दिए गए हैं. हालाँकि कई ऐसी लड़की होती है जिन्हें अपने साइज के कपड़े पसंद होते हैं वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो ओवर साइज कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए आपके वॉर्डरोब में किस तरह के कपड़े होने चाहिए. आपको बताते हैं परफेक्ट समर फैशन टिप्स.

सफेद रंग चुनें

गर्मियों के मौसम में अपने वॉर्डरोब में सफेद कलर के आउटफिट जरूर रखें. इस मौसम में सफेद रंग की बात ही अलग होती है, साथ ही सफेद कलर तेज धूप में चुभता भी नहीं है. सफेद रंग की ड्रेस, लखनवी सूट, साड़ी, अनारकली, स्कर्ट आदि आप ट्राई कर सकते हैं.

समर प्रिंट (Perfect Fashion Tips For Summer)

गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट ज्यादा पसंद किया जाता है. वैसे तो ये प्रिंट बरसात के मौसम में भी पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मियों के समय में लाइट कलर के साथ फ्लोरल प्रिंट कूल लुक देता है. फ्लोरल प्रिंट के अलावा चेक्स, स्ट्राइप्स, ज्योमैट्रिक प्रिंट्स भी आजमाए जा सकते हैं.

समर इवनिंग पार्टी ड्रेस

वैसे तो पार्टी में अक्सर लड़कियां ब्लैक ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में आप कुछ अलग कलर की ड्रेस पहन सकते हैं. इसमें आप गोल्ड या सिल्वर रंग के कपड़े ट्राई कर सकती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत और ट्रेंडी लगेगा. इवनिंग पार्टी के लिए आप शिफॉन, जॉर्जेट या सिल्क की वन शोल्डर वाली शर्ट, मैक्सी या ड्रेस ट्राई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रांडेड कपड़े समझकर कहीं नकली कपड़े तो नहीं ले आए घर, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

समर वेडिंग लुक (Perfect Fashion Tips For Summer)

गर्मियों के मौसम में ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में आपको अगर शादी के मौके पर भारी ट्रेडिशनल ड्रेस या डार्क कलर पहनना पसंद नहीं होता. ऐसे में आप गोल्ड या सिल्वर के साथ ऑलिव ग्रीन, पिंक कलर, पिच कलर या पेस्टल कलर भी पहन सकती हैं. इन रंगों की अनारकली ड्रेस, साड़ी, लहंगा या ट्रेडिशनल गाउन पहनकर जा सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

16 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago