देश

UP News: Alexa की मदद से बहन की जान बचाने वाली लड़की की खुली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर

Anand Mahindra : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक 13 साल की किशोरी मुसीबत के समय सूझबूझ के साथ एलेक्सा (Alexa) की मदद से अपनी 15 महीने की नन्हीं बहन की जान बचाई. इसके बाद किशोरी की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल किशोरी ने अपने घर में घुसे बंदरों को एलेक्सा की मदद से भगा दिया था. उस वक्त किशोरी ने तुरंत एलेक्सा से कहा कि कुत्ते की आवाज निकालो और इसी के बाद बंदरों को लगा कि कुत्ते आ गए हैं और बंदर घर से बाहर भाग निकले.

सोशल मीडिया पर जब किशोरी की खबर वायरल हुई तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने किशोरी को नौकरी की पेशकश कर दी है. बता दें कि आनन्द महिंद्रा हमेशा नए आइडियाज़ की प्रशंसा करते हैं. तो वहीं जब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली 13 साल की किशोरी को लेकर खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो आनंद महिंद्रा ने किशोरी को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी करने का ऑफर दे दिया है.

ये भी पढ़ें-Saree Cancer: क्या साड़ी पहनने से हो सकता है कैंसर? छिड़ी बहस, जानें क्या कहता है रिसर्च, पुरुषों को भी सलाह

आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

इस घटना को लेकर आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के गुलाम बनेंगे या स्वामी. इस युवा लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा ह्यूमन टैलेंट को बढ़ावा देने वाली रहेगी. उसकी त्वरित सोच असाधारण थी. लड़की ने पूरी तरह से अप्रत्याशित दुनिया में नेतृत्व की क्षमता दिखाई है. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे!” फिलहाल बस्ती की इस किशोरी की खबर पर आनन्द महिंद्रा के आए रिएक्शन के बाद से ही ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कठिन समय में फुर्ती के साथ किशोरी की सोच और रणनीति की प्रशंसा कर रहे हैं. साथ ही टेक्नालॉजी का कठिन समय में कैसे इस्तेमाल किया जाए, इसको लेकर भी उसकी सोच की सराहना की जा रही है.

किशोरी ने बताई पूरी घटना

बस्ती जिले में रहने वाली निकिता ने बताया कि “हमारे घर पर कुछ मेहमान आए और उन्होंने गेट खुला छोड़ दिया था. इस पर बंदर रसोई में घुस गए और सामान इधर-उधर फेंकने लगे थे. इसी के बाद मैं और मेरी छोटी बहन डर गए लेकिन फिर मैंने साहस नहीं खोया और एलेक्सा को देखा और उससे कुत्ते की आवाज निकालने के लिए कहा. इस पर एलेक्सा कुत्ते के भौंकने की आवाज निकालने लगा. बंदरों को लगा कि कुत्ते आ गए हैं और वो घर से भाग गए. इस तरह से निकिता ने एलेक्सा डिवाइस की आवाज का उपयोग करके अपनी छोटी बहन और खुद को बचाया.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

37 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

1 hour ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago