लाइफस्टाइल

Arogya Utsav Expo 2026: दिल्‍ली में आरोग्य उत्सव एक्सपो का शुभारंभ, 100 स्टॉल लगे, डॉक्टरों ने बताए कैंसर-डायबिटीज से बचने के तरीके

Arogya Utsav Expo: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 का आगाज हो गया है. यह एक्सपो स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वेलनेस पर केंद्रित है. आयोजकों ने बताया कि यहां 100 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं, जहां लोग आयुष पद्धतियों से जुड़ी जानकारी, उत्पाद और उपचार के बारे में जान सकते हैं. कार्यक्रम का थीम “Health to Wealth” है, यानी स्वास्थ्य से समृद्धि की ओर बढ़ना.

आरोग्य उत्सव एक्सपो की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई. अलग-अलग तरह के नृत्य प्रस्तुत किए गए. इसके बाद नेशनल आयुष कॉन्फ्रेंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें कई हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टरों ने हिस्सा लिया. उन्होंने आयुष, वेलनेस और निरोगी जीवन जीने के टिप्स दिए. कई डॉक्टरों को आयुष एक्सीलेंस अवार्ड 2026 और हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया.

पारंपरिक और आधुनिकता का मेल

एक्सपो के आयोजक डॉ विपिन ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ लाने का प्रयास है. इसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और सोवा-रिग्पा शामिल हैं. इनका समन्वय करके मरीजों को स्वस्थ और निरोगी जीवन देने का लक्ष्य है. प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अनूठा मिश्रण यहां देखने को मिल रहा है.

डॉ. विश्वरूप राय ने बताए नीम के फायदे

मुख्य वक्ता डॉ विश्वरूप राय (डॉ बीआरसी क्लीनिक के फाउंडर) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खास बातें कहीं. उन्होंने “नेचुरल इंटेलिजेंस” की शुरुआत बताई, जो प्रकृति द्वारा बनाई गई है. उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ नेचुरल इंटेलिजेंस को भी महत्व देना चाहिए. डॉ राय ने नीम को बहुत फायदेमंद बताया. नीम के छाल, पत्तियां और तेल के मिश्रण से कैंसर, डायबिटीज, बीपी और मोटापा जैसी बीमारियों से लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीम पर केमिकल का असर नहीं पड़ता और भारत में सबसे ज्यादा नीम के पेड़ हैं. मॉडर्न साइंस ने भी नीम को “ग्रीन गोल्ड” माना है. उन्होंने “ग्रीन गोल्ड” नाम की किताब भी लॉन्च की, जिसमें नीम की खासियत बताई गई है. विदेशी लोगों द्वारा नीम पर फैलाए भ्रम को दूर करने पर जोर दिया.

योग संस्थान के अध्यक्ष का योग पर जोर

भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष देशराज गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था 58 साल पहले शुरू हुई थी. आज देशभर में 4500 केंद्र हैं और लाखों लोग रोज योग करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें योग पुरस्कार भी दिया है. उन्होंने कहा कि आरोग्य उत्सव एक्सपो के जरिए योग, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद और यूनानी को एक साथ लाना और समन्वय स्थापित करना लक्ष्य है. कोई चिकित्सा पद्धति दूसरी से न लड़े. काढ़ा पीएं, जड़ी-बूटियां लें. योग हमारी वसीयत है. यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रखता है.


यह एक्सपो लोगों को पारंपरिक चिकित्सा के फायदे समझाने और स्वस्थ जीवन जीने के तरीके सिखाने का अच्छा मंच है. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्टॉल देखें, एक्सपर्ट से बात करें और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लें.


डॉ अरुण और अन्य विशेषज्ञों ने क्‍या कहा?

चीफ गेस्ट डॉ. अरुण ने इंटीग्रेटेड हेल्थ काउंसिल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए स्वास्थ्य सबसे जरूरी है. संस्कृति और भाषा मजबूत रखें. ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं. स्वास्थ्य से समृद्ध राष्ट्र बनाना है.

डॉ एस एन वासु (प्रिंसिपल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजी, मैक्स हॉस्पिटल) ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है. पेशेंट सेफ्टी और हेल्थ पर फोकस करें. फास्टेस्ट, सेफेस्ट और लॉन्ग लास्टिंग तरीके से लाइफस्टाइल और आयुर्वेद अपनाएं. खान-पान समय पर और बेहतर हो. विरोधाभास खत्म करें और मिलकर मरीज के हित में काम करें.

पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार और हेल्थ एक्सपर्ट उमेश प्रसाद सिंह ने भी एक्सपो की तारीफ की और लोगों से आने की अपील की.

यह भी पढ़िए: पार्टनर के साथ कभी नहीं टूटेगा रिश्ता; आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद दास ने बताए खुशहाल वैवाहिक जीवन के 5 महामंत्र

Hari Shankar Kumar

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

7 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

38 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

40 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago