लाइफस्टाइल

50 की उम्र होते ही छोड़ दें ये फूड्स, वरना हो जाएंगे 5 गंभीर बीमारियों के शिकार

Avoid These Foods after 50 age:  खाने में छोटे- छोटे बदलाव करके आप शरीर को स्वस्थ और चुस्त- दुरुस्त रख सकते हैं. बढ़ती उम्र के साथ खाने का विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि जब शरीर बढ़ता है तो शरीर भी अलग- अलग तरह के रिएक्ट करने लगता है. 50 साल के होने के बाद व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म प्राकृतिक रूप से धीमा होने लगता है और दिल की दिक्कतों, ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों (Health Problems) की संभावना बढ़ने लगती है. ऐसे में 50 की उम्र के बाद खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है. आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी खाने की थाली से हटा दें.

तली-भुनी चीजों को करें इग्नोर

अगर आप की उम्र 50 साल है या फिर आप 50 साल के होने वाले हैं तो आपके लिए तली- भुनी हुई चीजों को इग्नोर करना चाहिए, ये फूड्स रक्त धमनियों को ब्लॉक करने का काम करते हैं. साथ ही बाजार से खरीदे गए प्रोसेस्ड बेक्ड फूड्स को भी आप इग्नोर करें क्योंकि प्रीजर्वेटिव्स और एडिटिव्स से भरपूर होते हैं. ये फूड्स इंफ्लेमेशन की वजह बनते हैं और सेहत को खराब कर सकते हैं. प्रोसेस्ड मीट में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इसे खाने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और साथ ही दिल की दिक्कतों में इजाफा होता है.

एल्कोहल को करें ना

वैसे तो एल्कोहल हर उम्र के लिए खतरनाक है लेकिन अगर 50 साल के बाद एल्कोहल का सेवन अगर जरूरत से ज्यादा किया जाए तो यह लिवर को खराब करने लगता है. एल्कोहल के साथ- साथ रेग्यूलर सोड़ा, एनर्जी ड्रिंक और मिल्क की बनी हुईं ड्रिंक्स भी पीना बंद करे क्योंकि रेग्यूलर सोडा की बोतल में 40 ग्राम तक शुगर होती है. ऐसे में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. ज्यादातर एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर और कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है. 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के लिए इन ड्रिंक्स को पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. घर पर बनी कॉफी हेल्दी है लेकिन बाहर से खरीदी गई बोतल या कैन वाली कॉफी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. जो कि आपको नुकसान पहुंचाती हैं.

यह भी पढ़ें: करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

मीठा खाना बंद करें

जरूरत से ज्यादा मिठाइयां या अन्य मीठी चीजें जैसे चॉक्लेट, कैंडी या आइसक्रीम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इनके बजाय नेचुरल शुगर वाले फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. कैन में आने वाले फ्रूट्स यानी फलों को खाने से परहेज करना चाहिए. ये प्रोसेस्ड होते हैं और इनसे इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है.

  • भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

37 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

56 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago