लीगल

मंदिर के पुजारियों के वेतन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका सुनने से किया इनकार; जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में पुजारियों के वेतन से संबंधित दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. जिसके बाद याचिकाकर्ता ने दायर जनहित याचिका को वापस ले लिया है. कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका पर सुनवाई नही की जा सकती है.

यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई थी दायर याचिका को राज्य की ओर से नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों, सेवादारों और स्टाफ के वेतन व अन्य सुविधाओं की.समीक्षा के लिए न्यायिक आयोग का गठन या विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई थी.

न्यूनतम वेतन और गरिमापूर्ण जीवन की मांग पर जोर

जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि इस याचिका पर अनुच्छेद 32 के तहत सुनवाई नही की जा सकती और जो लोग इससे प्रभावित हैं, वे संबंधित अदालत का रुख कर सकते है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग पीड़ित हैं, वे अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने 2006 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने कहा था कि वक्फ की तरह ही पुजारियों और सेवादारों के लिए भी न्यूनतम सम्मानपूर्वक वेतन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन जी सकें. उन्होंने इसको लेकर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का भी जिक्र किया.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से किया इनकार

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने  याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए अश्विनी कुमार उपाध्याय को इसे वापस लेने की अनुमति दे दी और कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपाय अपनाने की छूट भी प्रदान की. याचिकाकर्ता के अनुसार जब सरकार किसी मंदिर का प्रशासनिक और आर्थिक नियंत्रण अपने हाथों में लेती है, तो वहां काम करने वालों के साथ एक नियोक्ता कर्मचारी का संबंध बनता है.

इसके बावजूद पुजारियों को जीवन स्तर के अनुकूल सम्मानजनक वेतन न देना उनके आजीविका के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21) का सीधा उल्लंघन है.

दायर याचिका में यह भी मांग की गई थी कि पुजारियों और मंदिर के कर्मचारियों को वेतन संहिता 2019 की धारा 2 (k) के तहत कर्मचारी माना जाए. अगर ऐसा होता है तो उन्हें नियुन्तम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के साथ ‘मॉर्फ्ड’ फोटो, घर में नोट गिनने की मशीन… ठगी के आरोपी मोहम्मद कासिफ को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

58 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago