Banana Face Mask Benefits
Banana Face Mask Benefits: केले में सभी प्रकार के पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम जैसे पदार्थ पाएं जाते हैं, जो शरीर को भरपूर पोषक तत्व देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला स्किन के लिए भी अच्छा होता है? इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने से फायदे मिलते हैं. अगर आप अपने चेहरे की त्वचा को निखारना चाहते हैं तो आपको केले का यह फेस मास्क जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने या ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आपको रिजल्ट भी कमाल के मिलेंगे, आइए जानते हैं केले से चेहरा कैसे साफ करें.
केला और शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये एक नेचुरल प्रोडक्ट्स हैं जो चेहरे पर इस्तेमाल करने पर चेहरे को अंदर से साफ करते हैं। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है। चेहरे पर केला और शहद के पैक लगाने के लिए सबसे पहले एक पके हुए केले को मैश कर लें, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लो करेगा।
यह भी पढ़ें : असम के इस शहर को कहते हैं City of Tea, जानें क्या-क्या है खास
नींबू चेहरे के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है और जब नींबू को केले के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तो इससे बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए आपको केले को मैश करके उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण तैयार कर लेना है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से कुछ समय तक मसाज करें। फिर चेहरे को नार्मल पानी से धो लें। इस तरह से चेहरे को साफ करने से ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाती है और चेहरा साफ हो जाता है।
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…