विराट कोहली (सोर्स- एक्स)
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे. वह टीम इंडिया प्रैक्टिश सेशन से एक दिन का ब्रेक लेकर अयोध्या जाएंगे. उसके बाद वह 23 जनवरी में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. हैदराबाद में 20 जनवरी से टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन शुरू होगा. यहां पर भारतीय टीम चार दिन तक प्रैक्टिस करेगी. वहीं इंग्लैंड की टीम 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेगी. 25 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुका है. अब टीम इंडिया 20 से 23 जनवरी तक हैदराबाद में ट्रेनिंग सेशन करेगी. उसके बाद 24 जनवरी को ब्रेक लेने के बाद 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. किंग कोहली समेत टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ इस दौरान हैदराबाद में रहेंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 21 जनवरी की ट्रेनिंग के बाद विराट कोहली एक दिन का ब्रेक लेंगे. उन्होंने अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ब्रेक मांगा है, जो अप्रूव कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- ICC Ranking में यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल ने लगाई छलांग, एक ने टॉप 5 तो दूसरे ने टॉप 10 में बनाई जगह
बता दें कि विराट कोहली को रमलला की प्राण प्रतिष्ठा में में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है. कोहली के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को भी अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: बेंगलुरु में रोहित शर्मा-रिंकू सिंह की जोड़ी ने बरपाया कहर, 190 रन की साझेदारी कर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25-29 जनवरी के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 2-6 फरवरी के बीच विशाखापत्तनम में होगा. तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. चौथा मुकाबला 23-27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. जबकि, पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 7-11 मार्च के बीच धर्मशान में खेला जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…