AI IMAGE
राजधानी दिल्ली और देश के कुछ हिस्सों में इन दिनों एच1एन1 (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बदलते मौसम के साथ बढ़ते मामलों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है.
बता दें कि पिछले साल के अनुसार राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामलों में 800 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आकड़ों के अनुसार जहां पिछले साल 229 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल अभी तर 2300 से भी ज्यादा मामले आ चुके है.
अक्सर ‘स्वाइन फ्लू’ का नाम सुनते ही लोग इसे सूअरों से फैलने वाली कोई नई बीमारी समझ बैठते हैं. जबकि सच्चाई यह है कि साल 2009 में महामारी बनने वाला ‘H1N1 pdm09’ वायरस अब इंसानी आबादी में सामान्य मौसमी इन्फ्लुएंजा का रूप ले चुका है.
इसलिए अगर किसी को H1N1 होता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह सूअर के संपर्क में आया है. यह आम सर्दी-जुकाम की तरह हवा के जरिए, खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से ही एक-दूसरे में फैलता है.
स्वाइन फ्लू के लक्षण आम फ्लू जैसे ही होते है. इसमें अचानक तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और बहुत ज्यादा थकान होना जैसे लक्षण शामिल है.
ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों में यह संक्रमण 5 से 6 दिनों में आराम करने और सही खान-पान से अपने आप ठीक हो जाता है. हालांकि, अगर लक्षण 6 दिन से ज्यादा बने रहें, सांस लेने में तकलीफ हो या फिर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों में यह संक्रमण दिखे, तो तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
डॉक्टर की सलाह के बिना ओसेल्टामिविर जैसी एंटीवायरल दवाएं खुद से कभी न लें.
स्वाइन फ्लू से बचाव का सबसे असरदार तरीका है साधारण साफ-सफाई. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, खांसते या छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें और हाथों को साबुन से बार-बार धोएं. हाई-रिस्क वाले लोग डॉक्टर की सलाह पर इन्फ्लुएंजा की वैक्सीन भी लगवा सकते हैं. कुल मिलाकर, डरने की जगह केवल थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में नेहा जैसा हत्याकांड, जिम ट्रेनर इमरान ने मॉडल मुस्कान की चाकू गोदकर की हत्या
-भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…