मॉडल मुस्कान की हत्या
Crime News: दिल्ली के तिलक नगर स्थित ओल्ड महावीर नगर इलाके में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. घर में घुसकर 21 वर्षीय मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान नाम का जिम ट्रेनर है, जो वारदात के बाद फरार हो गया.
सीसीटीवी से जांच
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके. मृतका के दोस्त अमन ने बताया कि उसे मुस्कान की बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी. जब वह घर पहुंचा तो एंबुलेंस पहले से मौजूद थी और मुस्कान को अस्पताल ले जाया जा रहा था.
आरोपी पर पहले से शक
अमन ने बताया कि मुस्कान तीन बहनें और एक भाई है. घटना के समय वह घर में अकेली थी क्योंकि उसकी बहनें चंडीगढ़ गई हुई थीं. परिवार का कहना है कि इमरान लंबे समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था और उसके पीछे पड़ा हुआ था. इसी वजह से हत्या के बाद सबसे पहले शक उसी पर गया.
पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी मुस्कान
मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी. बुधवार शाम करीब 5:40 बजे आरोपी घर में घुसा और चाकू से हमला कर दिया. उसके भाई आकाश ने इमरान को घर में घुसते हुए देखा था. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
2025 में 19 वर्षीय नेहा की हत्या
जून 2025 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर (अशोक नगर) इलाके में 19 साल की नेहा की हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था. आरोपी तौफीक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहनकर नेहा के घर की इमारत में प्रवेश किया और सीधे पांचवीं मंजिल की छत पर पहुंचा जहां नेहा कपड़े धो रही थी.
ये भी पढ़ें-घाटी में मिल रही है ‘कड़वी रोटी’? किश्तवाड़ में FCI गेहूं के सैंपल फेल, महाप्रबंधक ने झाड़ा पल्ला
छत से धक्का देकर हत्या
छत पर नेहा और तौफीक के बीच बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने नेहा को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. नेहा के पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन तौफीक उन्हें धक्का देकर भाग निकला. गंभीर रूप से घायल नेहा को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


