Fruits Avoid In Diabetes: डायबिटीज होने पर डाइट को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है. इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाए लगाते रहते हैं. डायबिटीज के मरीजों को कई चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, जिनकी मदद से इनको बढ़ने से रोका जा सकता है. इनमें कुछ फल भी शामिल है, जिनको खाने से ब्लड शुगर लेवल का खतरा कम हो जाता है, वहीं कुछ फलों हैं जिन्हे खाने से शुगर लेवल हाई का खतरा बढ़ जाता है.आज हम आपको बताएंगे, डायबिटीज के मरीज को कौन-से फल नहीं खाना चाहिए.
अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो पाइनएप्पल का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है. पाइनएप्पल का सेवन करने से खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है और साथ ही इसमें हाई कार्ब्स भी होते हैं. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए. वहीं, कच्चे केले पके केले की तुलना मे कम शुगर लेवल को बढ़ाते हैं. इनको खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है.
डायबिटीज के मरीज के लिए आम का सेवन ज्यादा खतरनाक नहीं होता है, लेकिन डाइटिशियन की मानें तो इसको सेवन एक उचित मात्रा में करना चाहिए. वहीं, शुगर लेवल हमेशा हाई रहता है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए इसका सेनव बहुत कम करना चाहिए.
डायबिटीज के मरीजों को अंगूर भी नहीं खाना चाहिए. इसमें फ्रुक्टोज, उच्च मात्रा में होती है, जो डायबिटीज को बढ़ाने का काम करती है. ये फाइबर से भरे होते हैं और इनमें कम कैलोरी होती है. इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए अगर सीमित मात्रा में ना खाया जाए तो ब्लड शुगर बढ़ जाता है.
चिकू बहुत ही मीठा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों को खाने से बचना चाहिए. ये शुगर स्पाइक का कारण बनता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए समस्या बढ़ता है. इसलिए आपको डायबिटीज में इन फलों के सेवन से बचना चाहिए. इसकी जगह आपको अनार, पपीता और अमरूद जैसे फलों का सेवन करना चाहिए.
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…