मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. मतदान में अब सिर्फ दो सप्ताह का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी जीत के लिए हुंकार भर रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा खेल कर दिया है. जिससे उनके विरोधियों में हलचल मच गई है. गहलोत के इस फैसले से कांग्रेस भी सकते हैं आ गई है. अशोक गहलोत ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले से पहले ही खुद को सीएम फेस घोषित कर दिया है.
अशोक गहलोत खुद को सीएम बनाए जाने की बात पर लगातार कहते आ रहे थे कि अब वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहते हैं, लेकिन अचानक उन्होंने सबकों चौंका दिया है. अशोक गहलोत ने घुमा-फिरा कर पूरी चाल को पलट दिया और कांग्रेस पार्टी देखती रह गई. अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता बड़ी बेसब्री से जानना चाह रही है कि कांग्रेस की तरफ से अगला सीएम चेहरा कौन होगा? इसपर उन्होंने कहा कि यह कुर्सी उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, और छोड़ेगी भी नहीं. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक सीएम चेहरे पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में अशोक गहलोत ने खुद को सीएम पद का दावेदार घोषित करके अपने विरोधियों समेत कांग्रेस नेतृत्व को भी हैरान कर दिया है.
सियासी जानकारों का मानना है कि अशोक गहलोत इस तरह का ऐलान करके पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी को ये एहसास दिला रहे हैं कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटी और वे सीएम नहीं बने तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जनता किसे बनाना चाहती है सीएम? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अशोक गहलोत को लेकर कहा जाता है कि वे असल जिंदगी में भी जादूगर हैं, लेकिन उनके फैसले राजनीति का जादूगर भी बना देते हैं. गहलोत अक्सर कहते हैं उनके और सचिन पायलट के बीच में कोई भी मतभेद नहीं हैं. दोनों लोगों के आपसी रिश्ते बहुत शानदार हैं, लेकिन कुछ ऐसे फैसले सीएम गहलोत ले लेते हैं, जिससे दोनों के बीच का मनमुटाव सामने आ ही जाता है. 2018 के चुनाव में हर कोई कह रहा था कि सचिन पायलट सीएम बनेंगे, लेकिन अशोक गहलोत का सियासी जादू ऐसा चला कि लोग देखते रह गए और वे सीएम की कुर्सी पर बैठ गए.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…