Side Effects of Sitting Long Hours: अक्सर सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कई बार वो इन समस्याओं को लेकर अवेयर नहीं रहते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि उन्हें आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. शुरुआती दौर में जब सीटिंग जॉब करने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होती है, तो वो इस मामले में लापरवाही बरतते हैं. अगर वो उसी समय गंभीरता दिखाएं, तो उनकी स्थिति गंभीर नहीं होगी.
उधर, सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? और वो कैसे इससे बच सकते हैं? इस बारे में आईएएनएस ने सीके बिरला अस्पताल के डॉ. अंकुश गर्ग से खास बातचीत की.
डॉक्टर बताते हैं कि आज की तारीख में बड़ी संख्या में लोग डेस्क जॉब करते हैं. वो घंटों चेयर पर बैठते हैं. ऐसा करने से उनके बैक में दर्द शुरू हो जाता है. ऐसा आमतौर पर उनके दोषपूर्ण तरीके से बैठने से होता है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो आपको अपने बैठने की अवस्था सुधारनी होगी.
डॉक्टर के मुताबिक अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो यह कोशिश कीजिए कि आप झुक कर ना बैठें. अब ऐसे में सवाल यह है कि हम कैसे बैठें? आखिर बैठने की सही अवस्था क्या है? सबसे पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सहज अवस्था में बैठें आपके बैक को प्राॅपर सपोर्ट मिले. अगर उसे प्रॉपर सपोर्ट नहीं मिलेगा, तो दर्द हो सकता है और यह दर्द आगे चलकर बढ़ भी सकता है.
डॉक्टर का कहना हैं कि डेस्क जॉब करने वाले हर व्यक्ति को 30 से 45 मिनट में ब्रेक जरूर लेना चाहिए. आप यह नियम बना लीजिए. ब्रेक लेना बिल्कुल भी मत भूलिए. इससे आपको ना महज शारीरिक, बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी. कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि हमारे दफ्तर में कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है, हमें एक दो घंटे लगातार चेयर पर बैठना पड़ता है, तो मैं उन्हें एक आसान सा तरीका बताता हूं कि आप पानी का ग्लास अपने चेयर के पास मत रखिए. जाहिर सी बात है कि आपको प्यास लगेगी और आप पानी लेने के लिए उठेंगे, तो इसी बहाने आपकी बॉडी को रिलैक्स मिलेगा. वहीं, जब कभी कॉफी पीने का समय आए, तो आप खुद कॉफी लेने जाइए. इस तरह से आप बिना कुछ किए हर 40 मिनट में ब्रेक पर चले जाएंगे.
वहीं डॉक्टर ने बताया कि डेस्क जॉब करने वाले को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में दर्द नहीं रहेगा. इसके अलावा, आप लैपटॉप को अपने बिस्तर पर रखकर काम ना करें, क्योंकि कई बार ऐसा करने से भी बैक में दर्द होना शुरू हो जाता है. इसके साथ ही अपने शरीर की मुद्रा सही रखें.
–भारत एक्सप्रेस
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…