लाइफस्टाइल

क्या आप भी नहीं करते एक्सरसाइज? तो आज से ही शुरू कर दीजिए, वरना हो सकता हैं भारी नुकसान

Lack Of Exercise Side Effects: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि शारीरिक गतिविधियों की कमी से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. एक्सरसाइज न करने से न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि यह हृदय रोग, मधुमेह, और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा देता है. तो आइए जानते हैं एक्सरसाइज न करने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं…

1. वजन बढ़ना और मोटापा

शारीरिक निष्क्रियता (Inactivity) से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा होती है, जिससे वजन बढ़ता है और मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा, ज्वाइंट्स में दर्द और शारीरिक कमजोरी भी हो सकती है.

2. हृदय रोग (Lack Of Exercise Side Effects)

एक्सरसाइज न करने से हृदय अपना काम सही से नहीं कर पाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है. एरोबिक और कार्डियो एक्सरसाइज करने से हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय रोगों की संभावना कम होती है.

3. मांसपेशियों की कमजोरी

शारीरिक गतिविधियों की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और मसल्स स्ट्रेंथ में कमी आती है. इससे शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस होती है.

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अगर सास न हों तो किससे सरगी ले सकते हैं? यहां पर जान लीजिए

4. नींद की कमी (Lack Of Exercise Side Effects)

एक्सरसाइज न करने से नींद की कमी हो सकती है. जबकि नियमित एक्सरसाइज करने से अच्छी नींद आती है और थकान दूर होती है.

5. मानसिक तनाव

एक्सरसाइज न करने से मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है. जबकि नियमित एक्सरसाइज करने से मानसिक तनाव कम होता है और स्वस्थ मानसिक स्थिति बनी रहती है.

6. मधुमेह का खतरा (Lack Of Exercise Side Effects)

शारीरिक निष्क्रियता से मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है. नियमित एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और मधुमेह की संभावना कम होती है.

इन नुकसानों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि नियमित एक्सरसाइज करना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है. इसलिए, अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं.

Uma Sharma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago