Categories: खेल

Vinesh Phogat को अयोग्य ठहराए जाने की वजह IOA नहीं बल्कि उनकी टीम है: PT Usha

आईओए प्रमुख पीटी उषा ने पूर्व पहलवान विनेश फोगाट की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के लिए एसोसिएशन को दोषी ठहराया, जो बिल्कुल बेबुनियाद था. उन्होंने कहा, “इवेंट के दौरान अगर कुछ ऐसा होता है, तो उसके लिए पहलवानों की टीम जवाबदेह है, आईओए नहीं.”

ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के बाद संन्यास लेने के तुरंत बाद राजनीति में शामिल होने वाली विनेश ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से निर्वाचित होकर अपना पहला राजनीतिक मुकाबला जीता. उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी, योगेश बैरागी को हराया. विनेश की जीत की खबर के बाद, उषा ने पेरिस ओलंपिक में उन्हें अयोग्य ठहराए जाने में आईओए की भूमिका को लेकर विनेश के आरोपों पर पलटवार किया.

“वह एक खिलाड़ी थीं. उनमें एक खिलाड़ी के गुण होने चाहिए, मैं यह नहीं कह रही कि राजनेता बुरे होते हैं, लेकिन वह खेलों के लिए पेरिस ओलंपिक में गई थीं और हम सभी उनसे पदक चाहते थे. उनसे मिलने के बाद, हम विरोध जताने के लिए विश्व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के पास भी गए थे. उन्होंने कहा, ‘नियम तो नियम हैं’ और उसके बाद, सब कुछ आलोचनाओं और अफवाहों में बदल गया.

पीटी उषा ने आईएएनएस से कहा, “विनेश फोगाट के लिए हमने उन सभी लोगों को भेजा था, जिनके लिए उन्होंने अनुरोध किया था. उनके साथ चार या पांच लोग गए थे. हमारे लिए यह नया है, केवल 100 ग्राम, लेकिन उनके लिए यह नया नहीं है. ऐसा पहले भी हो चुका है, इसलिए उन्हें पता होना चाहिए कि क्या करना है और इससे कैसे निपटना है. उनकी टीम को सब पता है, लेकिन फिर भी ऐसा हुआ, इसलिए यह हमारी गलती नहीं है, यह उनकी और उनकी टीम की गलती है, लेकिन फिर भी वह हमारी आलोचना करती हैं.”

ये भी पढ़ें- Red Ball Cricket खेलने के बाद T20 क्रिकेट आसान हो जाता है: Arshdeep Singh

100 ग्राम अधिक वजन के कारण विनेश पदक से चूक गईं और फाइनल के लिए अयोग्य घोषित किये जाने के बाद उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

2 hours ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago