Daibetes
Diabetes: हर साल हार्ट अटैक और किडनी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सिर्फ इतना ही नहीं पुरुषों में महिलाओं से ज्यादा हार्ट अटैक का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ रहा है. खानपान की गलत आदत इंसान में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है. खराब कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है.
वैज्ञानिकों के अनुसार डायबिटीज से हार्ट, पैर, किडनी और आंखों में होने वाली बीमारियां महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक देखी गईं, भले ही उन्हें कितने समय से डायबिटीज हो. इस बीच मर्दो में हार्ट अटैक और किडनी के मरीजों को लेकर एक स्टडी में चौकाने वाले खुलासा किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
स्टडी के मुताबिक, हार्ट की बीमारी और किडनी की बीमारी के मरीजों की संख्या 25,713 है. इनमें से सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक थी और वे टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित थे. इन लोगों में डायबिटीज के चलते स्वास्थ्य समस्याओं पर 10 सालों तक स्टडी की गई, फिर इस डाटा को उनके मेडिकल रिकॉर्ड से जोड़ा गया.
स्टडी में पाया गया कि 44% पुरुषों में स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर समेत कार्डियोवस्कुलर कॉम्प्लिकेशन पाया गया है. वहीं महिलाओं में 31% लोगों पर इन बीमारियों का खतरा पाया गया है. लेकिन अगर पुरुष अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दे तो इस बीमारी से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:Benefits Of Eating Dates: अनेकों बीमारियों से राहत दिलाता है खजूर, जानें इसके ये बेहतरीन फायदे…
स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को हार्ट, नसों, आंखों और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. कई मामलों में ये ऐसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है, जिसका इलाज 100% संभव नहीं है.
हालांकि आंखों की बीमारी होने के मामले में डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर कम मिला है. स्टडी के मुताबिक पुरुषों में 57% और महिलाओं में 61% आंखों में समस्या होने पर आशंका जताई है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…