देश

IT Raid: नासिक में लगातार 30 घंटे चली छापेमारी, 26 करोड़ नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त

Income Tax Department Raid in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सर्राफा व्यापारियों की दुकानों और डेवलपर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की. लगातार 30 घंटे चली छापेमारी में टीम ने 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए.

मिली जानकारी के मुताबिक नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की. 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा. उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने निरीक्षण किया.

शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर की भी जांच की गई. मनमाड और नंदगांव में उनके परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई. नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के पास से करोड़ों की नकदी और बेहिसाब संपत्ति मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

सुराना ज्वैलर्स के अघोषित लेनदेन की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई में जो नगदी मिली है उसे गिनने में 14 घंटे लगे. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अघोषित आय और संभावित रूप से संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच का हिस्सा है. आयकर विभाग किसी भी विसंगति या छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने के लिए सुराना ज्वैलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

6 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

30 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

36 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

39 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

48 minutes ago