चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
राजकोट में भीषण अग्निकांड का मामला.
Rajkot TRP Game Zone Fire Accident News: गुजरात के राजकोट में भीषण अग्निकांड से दर्जनों लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं. राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे आग लगी थी. वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में तांडव मचा दिया. अब तक 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत की खबर है.
पता चला है कि हादसे के वक्त टीआरपी गेम जोन में 3500 लीटर डीजल-पेट्रोल स्टोर था. साथ ही इसका डोम भी कपड़े और फाइबर से बना था. इसलिए आग तेजी से फैली. हादसे के बाद गेम जोन के मालिकों में से एक यशराज सोलंकी और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया.
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें भयावह हैं, उन्हें देखकर लगता है कि वहां जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि यह पता नहीं है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे. मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम जोन की सीढ़ियों पर वेल्डिंग करते वक्त धमाका हुआ था और एक मिनट में ही आग तीसरी मंजिल तक फैल गई. हालांकि, प्रशासन ने आग लगने की वजह नहीं बताई है. राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है और घटनास्थल से शवों को खोजा जा रहा है.
— भारत एक्सप्रेस
पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…
UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…
RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…
बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…
गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…