inner peace
Emotional Healing tips for women: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हम सब खुद को भूल चुके हैं. खासकर घर की महिलाएं, जिन पर घर की जिम्मेदारी के साथ- साथ समाज की भी जिम्मेदारी होती है. परिवार को एक साथ लेकर चलना, रिश्तेदारी निभाना, परिवार में कोई गुस्सा ना हो जाए या किसी को मेरी बात का बुरा ना लग जाए,कहीं मुझसे ही तो गलती नहीं हो गई अक्सर इस तरह की बातें आमतौर पर महिलाओं के मन के अंदर चलती रहती हैं. जिससे अवसाद, एंग्जायटी डिसऑर्डर, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. दूसरों की जरुरत पूरी करते- करते महिलाएं खुद को भूल जाती हैं. कि उन्हें भी खुश रहने का अधिकार है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप मानसिक शांत रहेंगी साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
Emotional Healing के जरूर अपनानी चाहिए ये 10 आदतें
1. अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं
दुख, गुस्सा, डर या थकान महसूस करना सामान्य है. हर समय सब ठीक है दिखाने की जरूरत नहीं है.
2. ना कहना सीखें
हर किसी को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है. सीमाएं तय करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. अगर आपका किसी काम को करने का मन नहीं है तो बिना झिझक के सम्मानपूर्वक ना कहें और या फिर बाद में करने को कहें, खुद को दबा हुआ महसूस कराने से बेहतर है ना कह दे.
3. खुद को दूसरों से तुलना करना बंद करें
खुद की तुलना कभी भी दूसरे से ना करे. हर किसी की आर्थिक हालत और मानसिक हालत अलग- अलग होती है. अगर आप खुद से ज्यादा दूसरों को देखेंगी और उनकी बराबरी करने की कोशिश करेंगी तो परेशान होना तय है.
4. सेल्फ-केयर करें
अच्छी नींद, पौष्टिक खाना, आराम और अपने लिए समय निकालना स्वार्थ नहीं, जरूरत है. जब आप स्वस्थ खुश रहेंगी तभी दूसरों पर ध्यान दें पाएंगी. इसीलिए सेल्फ केयर दिन का जरुरी हिस्सा है.
5. पुरानी बातों को पकड़े न रहें
हर गलती या दर्द को बार-बार याद करने से मन दुखी होता है, चीजों को इग्नोर करना सीखें. पुरानी बातों से आने वाला समय भी खराब होता है.
यह भी पढ़ें: नौतपा से बचाव के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
6. टॉक्सिक रिश्तों से दूरी बनाएं
जो लोग लगातार आपको कमजोर महसूस कराते हैं, उनसे दूरी बनाएं क्योंकि ऐसे रिश्ते आपको अंदर से खोखला कर देते हैं.
7. अपनी उपलब्धियों को पहचानें
खुद को प्राथमिकता दें अपनी तारीफ करें. इससे आप अंदर से खुशी और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे.
8. मदद मांगने में झिझकें नहीं
कई बार दोस्तों और परिवार से बात करने पर बड़ी से बड़ी समस्या सही हो जाती है. इसलिए मदद मांगने से झिझके नहीं और बिना वजह का मन पर बोझ ना रखें.
9. माइंडफुलनेस और ध्यान अपनाएं
मेडिटेशन को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ध्यान और योगा करने से मन को एकाग्र करने की क्षमता बढ़ती है. जिससे आप अंदर से शांति और सुकून महसूस करेंगे.
10. खुद से प्यार करना सीखें
अपने अंदर की कमियों को स्वीकार कर उन्हें सही करना सीखें.
मानसिक शांति कोई एक दिन में मिलने वाली चीज नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों से बनने वाली स्थिति है. जब एक महिला भावनात्मक रूप से मजबूत होती है, तो वह अपने रिश्तों, करियर और जीवन के हर क्षेत्र में ज्यादा ध्यान दे पाती है हर चीज को बैलेंस करके चलती है.
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…