Bharat Express DD Free Dish

नौतपा से बचाव के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

Nautapa heatwave health tips: नौतपा से पहले ही देशभर में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है, ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. छाछ, बेल का शरबत, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर माना गया है.

नौतपा में खुद का रखें ख्याल

नौतपा में खुद का रखें ख्याल

Nautapa heatwave health tips: नौतपा से पहले ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन और मितली की समस्या आम होती हैं. लेकिन आयुर्वेद के कुछ टिप्स अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. बल्कि घर में उपलब्ध प्राकृतिक चीजों का सही उपयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. पर्याप्त पानी पीना, बेल का शरबत, छाछ, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है. वहीं तेज धूप में बाहर निकलने से बचना, सिर को कपड़े से ढककर रखना और हल्का एवं सुपाच्य भोजन करना भी जरूरी है.

गर्मी में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का करें सेवन

गर्मी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. जैसे छाछ, मट्ठा, बेल का शरबत, आम पन्ना और नींबू पानी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से भी बचाते हैं. इसके अलावा मौसमी फल खीरा, ककड़ी, तरबूज खा सकते हैं, इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे आपका पेट भी भर जाता है और शरीर हाइड्रेट रहता है. साथ ही गर्मी में सादा, हल्का खाना खाएं. सब्जियों में लौकी, तोरई, कद्दू और टिंडा जैसी हरी सब्जियां खाएं, जो पेट के लिए हल्की होती हैं। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें. अगर जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें और पानी साथ रखें. घर से बाहर जाने से पहले नमक का सेवन करना या उसे साथ रखें.

यह भी पढ़ें: 51.4 करोड़ के फ्लैट खरीदते ही मुसीबत में फंसे सोनम कपूर- आनंद आहूजा; जानें क्या है पूरा मामला?

सादा और ताजा भोजन करें

ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना- मिर्च-मसाले, समोसे, कचौड़ी नौतपा के दौरान खाने से बचें. ये पेट में एसिडिटी और गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे आप दिनभर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है. चाय  में कैफीन होता है, यह डाईयूरेटिक का काम करता है. इससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसीलिए नौतपा के दौरान इन चीजों को पीने की मनाही होती है. वहीं ज्यादा मीठी चीजें और शराब पीने से डिहाइड्रेशन बढ़ता है. गर्मी में बासी और खुला हुआ खाना खाने से बचें. गर्मियों में तेज तापमान के कारण बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है.  हमेशा ताजा बना खाना ही खाएं.

नौतपा के दौरान बिना प्यास के भी हर आधे-एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें. जब भी निकलें पूरे शरीर को ढ़क कर निकलें.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read