लाइफस्टाइल

विराट कोहली से लेकर मलाइका तक, कई सितारे पीते हैं ‘ब्लैक वॉटर’, आखिर क्या है इसकी खासियत?

ब्लैक वॉटर का चलन काफी बढ़ गया है. सेलिब्रिटीज और फिटनेस ट्रेनर्स के जुबां पर आपने ये नाम कई बार सुना होगा. सेहतमंद रहने के लिए लोग इन दिनों कई हेल्दी आदतें अपना रहे हैं, उनमें से ही एक ब्लैक वॉटर का सेवन करना है. हालांकि, इसके अपने अलग मायने हैं और नॉर्मल वॉटर के मुकाबले काफी महंगा भी है.

इसका नाम सुनने में भले ही थोड़ा अजीब है, लेकिन इसके फायदों की लंबी चौड़ी लिस्ट है. चलिए आसान शब्दों में इसके बारे में समझने की कोशिश करते हैं.

क्या है ब्लैक वॉटर?

ब्लैक वाटर एक खास तरह का पानी है, जो बॉडी वेट को मेंटेन करने में मदद करता है. ‘ब्लैक वाटर’ पीएच में हाई है. यह एल्कलाइन ड्रिंक न केवल सामान्य पानी जैसा है, बल्कि ये उससे कहीं ज्यादा बेहतर है. यह हाई ब्लड प्रेशर, डायब‍िटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

वहीं अगर हम इसे मेडिकल साइंस की भाषा में समझें तो, ब्लैक वॉटर कई पोषक तत्वों से भरपूर एक अल्कलाइन सॉल्यूशन है. इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फुल्विक मिनरल जैसे कुछ सबसे जरूरी मिनरल शामिल हैं.

ब्लैक वाटर के फायदे

ब्लैक वाटर या एल्कलाइन वाटर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है. ब्लैक वाटर में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाया जाता है, जो शरीर का कोलेजन का निर्माण करते हैं. कोलेजन त्वचा में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है. जिससे मुंहासों की समस्या नहीं होती है और त्वचा में निखार आता है. यह डायबिटीज के लिए गुणकारी है. शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर के ल‍िए लाभदायक बैक्टीरिया को बढ़ाता है.

ज्यादातर ब्लैक वाटर, जिसे लोग पीते हैं, वह आर्टिफिशियल होता है. इसे एक केमिकल प्रोसेस से तैयार किया जाता है, जिसे इलेक्ट्रोलाइस‍िस कहा जाता है. सभी को ये लगता होगा कि पानी का रंग काला है तो इसका स्वाद कैसा होगा, लेकिन आपको बता दें कि इस काले पानी का स्वाद भी वैसा ही होता है, जैसे नॉर्मल पानी का होता है.

सेलिब्रिटीज की पसंद

मलाइका अरोड़ा, उर्वशी रौतेला, श्रुति हसन और विराट कोहली भी फिट रहने के लिए ब्लैक एल्कलाइन वाटर पीते हैं. ब्लैक वॉटर सेलिब्रिटी की लिस्ट में काफी ट्रेंड में है. इस पानी की कीमत करीब 200 रुपये प्रति लीटर है.

ये आपको आसानी से मिल जाएगा. अत्यधिक ब्लैक वाटर पीने से शरीर में पीएच लेवल भी बदल सकता है. इसके अलावा जी मिचलाना, उल्टी, गैस संबंधी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए किसी को भी ब्लैक वाटर को पीने से पहले मेडिकल प्रोफेशनल की राय जरूर लेनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago