लाइफस्टाइल

Kiss Side Effect: एक किस ने कैसे युवक को मौत के मुहाने पर ला दिया

प्यार और रोमांस में अक्सर ऐसे पल आते हैं जो जीवनभर यादगार बन जाते हैं लेकिन सोचिए अगर एक रोमांटिक पल अचानक खौफनाक याद में बदल जाए? ऐसा ही कुछ हुआ लंदन की टॉप प्रोड्यूसर फोबे कैंपबेल हैरिस के साथ. उनकी पहली किस का अनुभव रोमांचक से डरावना बन गया, जो आज कई लोगों के लिए एक सीख बन सकता है.

फोबे के साथ हुआ हादसा

फोबे ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका पहला किस बेहद खास और रोमांचक था. लेकिन कुछ ही मिनटों में उनके लिए यह पल खतरनाक बन गया. किस के बाद उनकी गर्दन भारी महसूस होने लगी और शरीर पर लाल दाने और सूजन नजर आने लगी. उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी.

डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टर्स ने फोबे को बताया कि वह एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) नामक गंभीर एलर्जी से पीड़ित हैं. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर तीव्र प्रतिक्रिया देता है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. फोबे को पहले कभी ऐसी समस्या नहीं हुई थी, लेकिन इस बार उनके शरीर ने अप्रत्याशित रूप से प्रतिक्रिया दी.

किस ने कैसे बढ़ाई समस्या?

जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति ने फोबे को किस किया था, उसने उसी दिन दाल से बनी कोई चीज खाई थी. फोबे को दाल से एलर्जी थी, और यह एलर्जी उनके शरीर में सक्रिय हो गई.

क्या है एनाफिलेक्सिस?

एनाफिलेक्सिस एक खतरनाक एलर्जी प्रतिक्रिया है, जो बहुत तेजी से शरीर पर असर करती है. इसमें गले में सूजन, सांस लेने में कठिनाई, और ब्लड प्रेशर में गिरावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है.

इस घटना से क्या सीखें?

  • खानपान की जानकारी रखें: अगर आपको एलर्जी है, तो यह जानना जरूरी है कि आपके साथी ने क्या खाया है.
  • एलर्जी का इलाज: हमेशा अपने पास एंटीहिस्टामाइन या एपिनेफ्रिन इंजेक्शन रखें.
  • मेडिकल चेकअप कराएं: अनजान एलर्जी के लिए समय-समय पर टेस्ट कराना जरूरी है.

फोबे का यह अनुभव हमें बताता है कि प्यार के साथ-साथ सेहत को भी प्राथमिकता देना जरूरी है. Kiss Allergy या Anaphylaxis Reaction from Food जैसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए. आपकी सतर्कता किसी खतरनाक स्थिति से बचा सकती है.


इसे भी पढ़ें- नॉर्मल डिलीवरी की जगह लेता सी-सेक्शन, आखिर क्यों महिलाओं की पसंद?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

7 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

11 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

16 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

42 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

45 minutes ago