Gen Z Spirituality Trend
Gen Z Spirituality Trend: सोशल मीडिया, तेज रफ्तार जिंदगी और लगातार बढ़ते तनाव के बीच युवाओं का एक वर्ग अब सुकून और मानसिक शांति की तलाश में आध्यात्मिकता की ओर रुख कर रहा है. Gen Z को अक्सर आधुनिक सोच, डिजिटल लाइफस्टाइल और नए ट्रेंड्स से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन अब इसी पीढ़ी में आध्यात्मिकता को लेकर एक नया आकर्षण दिखाई दे रहा है. मंदिर जाना, भजन सुनना, ध्यान करना, योग और धार्मिक यात्राओं में शामिल होना कई युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है. खास बात यह है कि युवा इसे सिर्फ परंपरा या धार्मिक जिम्मेदारी के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि मानसिक सुकून और खुद से जुड़ने के एक तरीके के रूप में अपना रहे हैं.
लगातार स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया का दबाव, पढ़ाई-कैरियर की चिंता और तेज जीवनशैली युवाओं की मानसिक थकान बढ़ा रही है. ऐसे में आध्यात्मिक गतिविधियां उन्हें कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने और खुद पर ध्यान देने का मौका देती हैं. कई युवाओं के लिए मंदिर जाना अब सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है. शांत माहौल में बैठना, ध्यान करना या कुछ देर बिना फोन के समय बिताना भी इस अनुभव का हिस्सा बन गया है.
आध्यात्मिकता का यह नया रूप पारंपरिक होने के साथ-साथ आधुनिक भी है. सोशल मीडिया पर भजन, मंत्र, ध्यान और योग से जुड़े कंटेंट की लोकप्रियता बढ़ी है. वहीं कुछ जगहों पर भजन और संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के साथ युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है. यानी Gen Z आध्यात्मिकता को अपनी भाषा और अपने तरीके से अपना रहा है.
यह भी पढ़ें: बेलपत्र का पौधा कैसे करें घना? जानें माली का फ्री सीक्रेट
शायद नहीं. इसके पीछे सिर्फ धार्मिक झुकाव नहीं, बल्कि शांति, समुदाय और मानसिक संतुलन की जरूरत भी दिखाई देती है. क्लबिंग और पार्टी के साथ-साथ मंदिर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभव भी युवाओं की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन रहे हैं. हो सकता है आने वाले समय में ‘स्पिरिचुअल वेलनेस’ Gen Z की लाइफस्टाइल का उतना ही अहम हिस्सा बन जाए, जितना फिटनेस, ट्रैवल और सोशल मीडिया हैं.
भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…