लाइफस्टाइल

क्या आप भी रात भर बदलते हैं करवटें? जानिए दुनिया के वो टॉप देश, जहां लोग लेते हैं सबसे लंबी और सुकून भरी नींद

Best Countries For Sleep: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा किस देश के लोग सोते हैं? ‘ग्लोबल स्लीप एटलस’ की एक नई रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों की लिस्ट सामने आई है, जहां के लोग सबसे लंबी और गहरी नींद लेते हैं. इस लिस्ट में भारत और चीन भी टॉप-5 में शामिल हैं (Global Sleep Atlas).

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के लोग हर रात औसतन 9 घंटे 13 मिनट सोकर दुनिया के ‘स्लीप चैंपियन’ बने हैं. इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर पर और अमेरिका तीसरे नंबर पर है. वहीं, भारतीय लोग हर रात औसतन 8 घंटे 48 मिनट की नींद के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जो दिखाता है कि लोग अब अपनी सेहत को प्राथमिकता दे रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका बना दुनिया का ‘स्लीप चैंपियन’

ग्लोबल स्लीप एटलस ने दुनिया के 62 देशों के लोगों की नींद के पैटर्न, उनकी आदतों और समय का गहराई से विश्लेषण किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका दुनिया का निर्विवाद ‘स्लीप चैंपियन’ बनकर उभरा है. यहां के लोग किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा सोते हैं. दक्षिण अफ्रीका में लोग हर रात औसतन 9 घंटे 13 मिनट की लंबी और सुकून भरी नींद लेते हैं.

चीन और अमेरिका भी रेस में आगे (Best Countries For Sleep)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन ने जगह बनाकर सबको चौंका दिया है. आमतौर पर फैक्ट्रियों और भारी मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाने जाने वाले चीन के लोग औसतन 9 घंटे 2 मिनट की गहरी नींद ले रहे हैं. वहीं, इस फेहरिस्त में अमेरिका 8 घंटे 59 मिनट की औसत नींद के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि एस्टोनिया के लोग हर रात औसतन 8 घंटे 50 मिनट सोते हैं.

टॉप-5 में शामिल हुआ भारत

वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारत ने भी इस लिस्ट में शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है. भारतीय लोग हर रात औसतन 8 घंटे 48 मिनट की नींद ले रहे हैं, जिसके साथ भारत पांचवें स्थान पर है. यह डेटा साफ तौर पर दर्शाता है कि लोग अब अपनी सेहत, बॉडी रिकवरी और लाइफस्टाइल को लेकर जागरूक हो रहे हैं. बेहतर स्वास्थ्य के लिए लंबी और गहरी नींद को अब आलस नहीं, बल्कि एक अच्छी आदत के रूप में देखा जा रहा है (Sleep Pattern India).

ये भी पढ़ें:Yoga Day 2026: ‘यह सिर्फ कसरत नहीं, संतुलित जीवन का रास्ता है…’, योग दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दिया खास संदेश

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago