Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Yoga Day 2026: ‘यह सिर्फ कसरत नहीं, संतुलित जीवन का रास्ता है…’, योग दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दिया खास संदेश

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए योग को जीवन में सकारात्मकता लाने का जरिया बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक स्तर पर एक लाइफस्टाइल बन चुका है.

Home Minister Amit Shah

Home Minister Amit Shah

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देश भर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है. सभी नेताओं ने इस बात पर खुशी जताई कि भारत की यह प्राचीन सांस्कृतिक विरासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बदौलत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है.

‘योग से मिलती है निरोगी काया और शांत मन’: अमित शाह

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसके फायदों के बारे में बात की. अमित शाह ने लिखा, ‘योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है. यह महज एक व्यायाम नहीं है, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का एक बेहतरीन मार्ग है.’

गृह मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज योग पूरी दुनिया में एक बेहतरीन जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है. उन्होंने देश की जनता से एक खास अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को सिर्फ आज के दिन तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ, सशक्त और संतुलित समाज के निर्माण में आगे बढ़ेंगे.

राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह ने भी सराहा पीएम मोदी का विजन

गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की वह ताकत है, जो पूरी इंसानियत के कल्याण का रास्ता दिखा रही है. पीएम मोदी के प्रयासों से ही यह आज दुनिया भर में फैल चुका है.

वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग साधकों को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारी इस अमूल्य धरोहर ने पूरे विश्व को निरोग रहने का रास्ता दिखाया है. उन्होंने भी लोगों से रोज योग करने और निरोग रहने की अपील की.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने योग को तन, मन और आत्मा के संतुलन का सबसे बड़ा माध्यम बताया.

ये भी पढ़ें:योगी राज में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार! फतेहपुर में अवैध खनन माफिया से सांठगांठ करने वाले दो सिपाही सस्पेंड, वायरल ऑडियो से खुला राज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital