लाइफस्टाइल

आपकी भी ढलने लगी है त्वचा? तो जरूर अपनाएं स्किन टाइटनेस के ये उपाय

Skin Tighten Tips: आज के समय में हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र के असर से बचना आसान नहीं है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, उम्र बढ़ने के कारण झुर्रियाँ और चेहरे की त्वचा ढीली होने लगती है। ये लक्षण 30 साल की उम्र के बाद ही दिखाई दे सकते हैं, जो चिंता का कारण है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं। स्टाइल क्रेज के इस आर्टिकल में हम चेहरे की त्वचा में कसाव की समस्या का समाधान ढूंढेंगे। आइए हम आपको बताते हैं त्वचा में टाइटनेस लाने के घरेलू उपायों के बारे में।

केले का इस्तेमाल और प्रयोग (Skin Tighten Tips)

केले में पोटैशियम, विटामिन और नैचुरल तेल भरपूर मात्रा में होता हैं। जो झुर्रियों को आने से रोकता हैं। इसे यूज करने के लिए आप एक चौथाई पके केले को मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। फेस को रब करके बिल्कुल ना पोंछे।

खीरा का इस्तेमाल और प्रयोग (Skin Tighten Tips)

खीरा इलास्टिन और हायल्यूरोनिक एसिड को बनाए रखने में मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक हीरे को छीलकर ब्लेंडर में उसका रस निकाल लें। फिर एक साफ रूई की मदद से इस रस को प्रभावित त्वचा पर लगाएं। फिर 15-20 बाद धो लें।

यह भी पढ़ें : अपने रूखे और खराब बालों से हैं परेशान तो ट्राई करें ये हेयर मास्क

शहद का इस्तेमाल और प्रयोग (Skin Tighten Tips)

शहद त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह त्वचा की लोच में सुधार करता है और झुर्रियों को दूर करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक बाउल में पानी उसमें आवश्यकतानुसार शहद मिला लें। फिर इसे झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। फिर इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।

Uma Sharma

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

18 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

36 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

1 hour ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago